देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल प्रतिनिधि रामानंद भट्ट ने सचिव बंशीधर तिवारी को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

देहरादून। देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के प्रतिनिधि रामानंद भट्ट ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के सचिव एवं उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के सचिव बंशीधर तिवारी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने तिवारी को देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल की ओर से प्रतीक चिन्ह एवं स्मृति चिन्ह (Souvenir) भेंट कर सम्मानित किया।

रामानंद भट्ट ने बंशीधर तिवारी को देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के सफल आयोजन तथा उत्तराखंड में फिल्म गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता और यहां उपलब्ध शूटिंग लोकेशनों को देश-विदेश के फिल्म निर्माताओं तक पहुंचाने के उद्देश्य से फिल्म फेस्टिवल लगातार कार्य कर रहा है।

इस अवसर पर बंशीधर तिवारी ने देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखंड में फिल्म महोत्सव जैसे आयोजन राज्य की फिल्म संस्कृति को मजबूत करने के साथ-साथ प्रदेश को एक बेहतर फिल्म डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में फिल्मों की शूटिंग को बढ़ावा देने तथा स्थानीय कलाकारों और तकनीकी प्रतिभाओं को अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

रामानंद भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड सरकार एवं फिल्म विकास परिषद का सहयोग प्रदेश में फिल्म निर्माण को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की खूबसूरत वादियां, प्रतिभाशाली कलाकार और फिल्म निर्माण के लिए अनुकूल वातावरण प्रदेश को देश के प्रमुख फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने की क्षमता रखते हैं।

उन्होंने बंशीधर तिवारी द्वारा दिए गए प्रोत्साहन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे प्रोत्साहन से फिल्म निर्माताओं और कलाकारों का मनोबल बढ़ता है तथा वे सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों पर और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित होते हैं।

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

सहयोग केंद्र ने रुड़की में आयोजित किया दूसरा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर

शुक्र अक्टूबर 9 , 2026
औद्योगिक क्षेत्र के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक किया रक्तदान, 105 यूनिट रक्त एकत्र देहरादून : सामुदायिक कल्याण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए सहयोग केंद्र ने लघु उद्योग भारती ग्रामीण हरिद्वार के सहयोग से रुड़की में अपने दूसरे स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर का आयोजन देवभूमि इंडस्ट्रियल […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share