मध्यमहेश्वर मार्ग स्थित बनतोली में ट्रॉली से गिरे युवक को SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर सुरक्षित पहुंचाया अस्पताल

रुद्रप्रयाग । जनपद के मद्महेश्वर मार्ग स्थित बनतोली क्षेत्र में नदी के ऊपर लगी ट्रॉली से एक युवक के गिरकर घायल होने की सूचना प्राप्त होते ही उत्तराखण्ड पुलिस SDRF की अगस्त्यमुनि पोस्ट की टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। अपर उप निरीक्षक हरीश बंगारी के नेतृत्व में SDRF टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायल युवक को प्राथमिक उपचार प्रदान किया। युवक गंभीर चोटों के कारण चलने में असमर्थ था, जिस पर SDRF जवानों ने उसे स्ट्रेचर के माध्यम से दुर्गम पैदल मार्ग से सुरक्षित निकालकर एंबुलेंस तक पहुंचाया। इसके बाद उसे अग्रिम उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, ऊखीमठ भेजा गया। घायल युवक की पहचान अंजुल कुमार पुत्र ओमपाल सिंह, उम्र 23 वर्ष, निवासी जनपद मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

कांवड़ मेला-2026: IG एसटीएफ और DIG लॉ एंड ऑर्डर ने हरिद्वार में सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, अधिकारियों ने दिए आवश्यक निर्देश

सोम अगस्त 3 , 2026
मेला कन्ट्रोल रूम में सुपर जोनल एवं जोनल अधिकारियों के साथ कांवड़ मेले की व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा, आगामी रणनीति पर हुआ मंथन सुरक्षा, यातायात व भीड़ प्रबंधन, अफवाह नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर विशेष जोर हरिद्वार । प्रचलित श्रावण मास कांवड़ मेला-2026 के सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित संचालन […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share