सुनियाकोट-ओलिया मोटर मार्ग का शुभारंभ

सुनियाकोट-ओलिया मोटर मार्ग का शुभारंभ

गांव वासी बोले -दशकों पुराना सपना हुआ साकार

Someshwer/Almora, 13 June 2026: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कंडारकुआं मंडल के अंतर्गत सुनियाकोट-मटीला मोटर मार्ग से ओलिया गांव तक प्रस्तावित 3 किलोमीटर लंबे मोटर मार्ग निर्माण कार्य का वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजा-अर्चना के साथ विधिवत शुभारंभ किया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों एवं महिलाओं ने निर्माण कार्य प्रारंभ होने पर खुशी व्यक्त की। ग्रामीणों ने कहा कि वर्षों से सड़क सुविधा के अभाव में उन्हें अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अब इस मोटर मार्ग के निर्माण से आवागमन सुगम होगा तथा शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंच आसान बनेगी।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि ओलिया गांव के लिए मोटर मार्ग निर्माण ग्रामीणों का कई दशकों पुराना सपना था, जो आज साकार होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के अंतिम छोर तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। ₹77 लाख की लागत से बनने वाली यह सड़क स्थानीय मातृशक्ति और ग्रामीणों के जीवन को सरल बनाने के साथ-साथ क्षेत्र के विकास को भी नई गति प्रदान करेगी।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

कार्यक्रम में कंडारकुआं मंडल अध्यक्ष हरीश परिहार, जिला मंत्री बिशन कंवल, मंडल महामंत्री गोपाल दत्त सती, भुवन फर्त्याल, दीवान नेगी, पूर्व मंडल अध्यक्ष भूपाल परिहार, प्रताप सिंह, राजेंद्र परिहार, राजेंद्र नेगी, प्रकाश सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान: 7 जुलाई तक घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

शनि जून 13 , 2026
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत 6.60 लाख से अधिक मतदाताओं को वितरित किए गए गणना प्रपत्र, नागरिकों से सहयोग की अपील Dehradun | June 13, 2026 मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत शनिवार को […]
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान: 7 जुलाई तक घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share