गुरु गोरखनाथ मंदिर में बैशी-जागर अनुष्ठान में शामिल हुईं रेखा आर्या, लोक संस्कृति को बताया उत्तराखंड की पहचान

गुरु गोरखनाथ मंदिर में बैशी-जागर कार्यक्रम में पहुंचीं रेखा आर्या

गुरु गोरखनाथ मंदिर में आयोजित बैशी-जागर कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने की देव-आराधना, सांस्कृतिक विरासत को संजोने का दिया संदेश

Almora | June 30, 2026

जनपद के ज्यूला (रजवार तोक) स्थित गुरु गोरखनाथ मंदिर में आयोजित पावन बैशी (जागर) अनुष्ठान में उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। मंदिर पहुंचने पर स्थानीय ग्रामीणों और मंदिर समिति ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और धार्मिक परंपराएं राज्य की वास्तविक पहचान हैं। उन्होंने कहा कि गुरु गोरखनाथ मंदिर में आयोजित बैशी-जागर जैसी प्राचीन लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं, जहां देवताओं का आह्वान कर विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। ऐसे आयोजनों से समाज में आस्था, संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण होता है।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की यह अमूल्य विरासत आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। इसे संरक्षित और आगे बढ़ाना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने इस धार्मिक आयोजन के सफल आयोजन के लिए मंदिर समिति, ग्रामवासियों और क्षेत्र की जनता को शुभकामनाएं देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गणेश जलाल, मंडल महामंत्री देवेंद्र मेहरा, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, सोमेश्वर मंडल अध्यक्ष सुंदर राणा, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र नयाल, अशोक जलाल, ग्राम प्रधान सूरज, प्रदीप, ज्यूला के ग्राम प्रधान प्रकाश टम्टा, सुंदर नयाल, आनंद नेगी, पप्पू मेहरा, पूरन फर्त्याल, राजेंद्र सिंह, विजय फर्त्याल, नवीन आर्य और महेंद्र सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर समिति के अध्यक्ष बलवंत सिंह रजवार, उपाध्यक्ष हरीश रजवार, कोषाध्यक्ष पान सिंह रजवार, रतन सिंह रजवार, सुंदर सिंह, राजेंद्र सिंह पिलख्वाल, हरि सिंह रजवार, सुरेंद्र सिंह रजवार, संजय सिंह, उमा रजवार तथा पाना रजवार सहित समिति के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

उत्तराखण्ड की सड़क अवसंरचना को रूपये 7 हजार करोड़ की मिली सहमति

Tue Jun 30 , 2026
राज्य के सड़क नेटवर्क को सशक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक किया प्रतिभाग राज्य के सड़क विकास से सीमांत क्षेत्रों और पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान Dehradun | June 30, 2026 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं […]
उत्तराखण्ड की सड़क अवसंरचना को रूपये 7 हजार करोड़ की मिली सहमति

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share