बागेश्वर के विकास को मिली नई रफ्तार, रुपये 12.18 करोड़ की सड़क का हुआ शुभारंभ

9.16 किमी लंबा मोटर मार्ग क्षेत्र की कनेक्टिविटी को देगा मजबूती, ग्रामीणों को मिलेगी आवागमन की बेहतर सुविधा
बागेश्वर। जनपद बागेश्वर में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ा है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत ₹12.18 करोड़ की लागत से बागेश्वर-बैजनाथ मोटर मार्ग से तालड़ मालूझाल मोटर मार्ग स्टेज-II के निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर विधिवत शुभारंभ किया गया। इस मोटर मार्ग की स्वीकृत लंबाई 9.16 किलोमीटर है।
इस सड़क के निर्माण से लंबे समय से बेहतर सड़क सुविधा की अपेक्षा कर रहे क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात मिली है। मोटर मार्ग बनने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों की बागेश्वर मुख्यालय से कनेक्टिविटी बेहतर होगी, जिससे स्थानीय ग्रामीणों, किसानों, विद्यार्थियों, व्यापारियों तथा आम नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। साथ ही क्षेत्र में कृषि, पर्यटन एवं स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मा. विधायक बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र पार्वती दास जी ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मा. शिव सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष पीएमजीएसवाई एवं अनुसूक्षण परिषद (राज्य मंत्री, उत्तराखंड सरकार) तथा विशिष्ट अतिथि मा. दीपा देवी जी, ब्लॉक प्रमुख विकासखंड बागेश्वर सहित जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।

“गांवों तक विकास पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता” — शिव सिंह बिष्ट
मुख्य अतिथि मा. शिव सिंह बिष्ट जी ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के माध्यम से प्रदेश के दूरस्थ गांवों को बेहतर सड़क सुविधा से जोड़ने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ₹12.18 करोड़ की लागत और 9.16 किलोमीटर लंबाई वाली यह सड़क क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि सड़क केवल आवागमन का माध्यम नहीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, व्यापार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूत आधारशिला है। इस मोटर मार्ग के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी और विकास की नई संभावनाएं खुलेंगी।
उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न हो और कार्य को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार गांव-गांव तक विकास की बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए लगातार स्वीकृतियां और निर्माण कार्य किए जा रहे हैं।

“विकास की हर योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे” — पार्वती दास
मा. विधायक पार्वती दास जी ने कहा कि बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि तालड़-मालूझाल मोटर मार्ग क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही आवश्यकता थी, जिसके पूरा होने से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकास कार्यों को धरातल पर उतारने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने अधिकारियों से सड़क निर्माण में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने को कहा।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

क्षेत्रवासियों ने जताया आभार
मोटर मार्ग के निर्माण कार्य के शुभारंभ पर क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल रहा। ग्रामीणों ने सड़क की स्वीकृति एवं निर्माण कार्य शुरू होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधायक पार्वती दास, शिव सिंह बिष्ट एवं उत्तराखंड सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सड़क क्षेत्र के विकास और ग्रामीणों की सुविधा के लिए मील का पत्थर साबित होगी।
सरकार का संकल्प—हर गांव तक सड़क, हर गांव तक विकास और हर व्यक्ति तक सुविधा।

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

पूर्व सैनिक भाइयों को रक्षा सूत्र बांधकर मनाया कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने रक्षाबंधन पर्व

बुध अगस्त 26 , 2026
कोटद्वार। विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं विधायक कोटद्वार ऋतु खण्डूडी भूषण ने मालिनी गौरव सैनानी एवं पूर्व अर्धसैनिक बल संगठन द्वारा आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में पहुंचकर पूर्व सैनिक भाइयों को रक्षा सूत्र बांधा और उनके साथ रक्षाबंधन का पावन पर्व मनाया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share