धर्मावाला में इंटरलॉकिंग टाइल सड़क का लोकार्पण, आदूवाला में सड़क निर्माण कार्य का विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर ने किया विधिवत शिलान्यास

देहरादून/विकासनगर। सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसुविधाओं के विस्तार और मूलभूत ढांचागत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में विकास कार्यों को निरंतर गति दी जा रही है। इसी क्रम में आज ग्राम धर्मावाला में विधायक श्री सहदेव सिंह पुण्डीर ने ₹3.50 लाख की लागत से निर्मित इंटरलॉकिंग टाइल सड़क का विधिवत लोकार्पण किया। वहीं ग्राम आदूवाला में 100 मीटर लंबी इंटरलॉकिंग टाइल सड़क के निर्माण कार्य का विधिवत पूजन कर शिलान्यास किया
इस दौरान विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर ने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक गांव एवं बस्ती में आवश्यक मूलभूत सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। स्थानीय लोगों की आवश्यकताओं एवं समस्याओं को ध्यान में रखते हुए सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य जनसुविधाओं से संबंधित विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है। धर्मावाला में निर्मित यह इंटरलॉकिंग टाइल सड़क भी इसी दिशा में किया गया एक महत्वपूर्ण कार्य है।
उन्होंने कहा कि सड़क किसी भी क्षेत्र के विकास की आधारभूत आवश्यकता होती है। बेहतर सड़क सुविधा से क्षेत्रवासियों के साथ-साथ विद्यार्थियों, बुजुर्गों, महिलाओं, किसानों एवं अन्य लोगों को आवागमन में सुविधा मिलती है। धर्मावाला में इस मार्ग के निर्माण से क्षेत्रवासियों को पहले की अपेक्षा अधिक सुगम, सुरक्षित एवं सुविधाजनक आवागमन की सुविधा के साथ ही मार्ग के आसपास रहने वाले अन्य स्थानीय लोगों को भी दैनिक आवागमन में सुविधा होगी।
विधायक पुण्डीर ने कहा कि सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को केवल बड़े निर्माण कार्यों तक सीमित न रखते हुए स्थानीय स्तर पर आवश्यक छोटे एवं महत्वपूर्ण कार्यों को भी प्राथमिकता दी जा रही है। उनका उद्देश्य है कि क्षेत्र के प्रत्येक गांव और मोहल्ले में आवश्यकता के अनुरूप आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाया जाए तथा आमजन को विकास कार्यों का प्रत्यक्ष व सीधा लाभ मिल सके।
विधायक पुण्डीर ने कहा कि सहसपुर विधानसभा क्षेत्र का संतुलित एवं समग्र विकास हमेशा से ही उनकी प्राथमिकता रही है और एक जनप्रतिनिधि के रूप में क्षेत्रवासियों की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को आगे बढ़ाना और जनसुविधाओं का विस्तार करना उनकी जिम्मेदारी है तथा आगामी समय में भी क्षेत्र में आवश्यक विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। इस दौरान स्थानीय लागों और राहगीरों ने इस सड़क निर्माण कार्य का लोकापर्ण होने पर स्थानीय क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विधायक का आभार जताते हुए प्रसन्नता व्यक्त की। इस दौरान भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता, विभागीय अधिकारी, स्थानीय लोगों सहित जेष्ठ श्रेष्ठ लोग मौजूद रहे।

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

नंदा देवी जात यात्रा में SDRF उत्तराखंड की महत्वपूर्ण भूमिका, दुर्गम यात्रा मार्गों पर श्रद्धालुओं को मिल रही हरसंभव सहायता

मंगल सितम्बर 22 , 2026
चमोली । वर्तमान में प्रचलित नंदा देवी जात यात्रा-2026 के दौरान SDRF उत्तराखंड द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सहायता के लिए यात्रा मार्ग के विभिन्न दुर्गम क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है। सेनानायक SDRF श्री अर्पण यदुवंशी के निर्देशानुसार SDRF की विभिन्न टीमें यात्रा मार्ग के महत्वपूर्ण पड़ावों […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share