VMSB उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय को मिला नया कुलसचिव, डॉ. आयुष जोशी ने संभाला कार्यभार

एक वर्ष के लिए प्रतिनियुक्ति पर मिली जिम्मेदारी, नियमित नियुक्ति होने तक संभालेंगे कुलसचिव का पद

देहरादून, 05 नवंबर 2026। वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (VMSB UTU), देहरादून को नया कुलसचिव मिल गया है। डॉ. आयुष जोशी ने विश्वविद्यालय के कुलसचिव पद का विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उत्तराखंड शासन की ओर से जारी शासनादेश के तहत उन्हें इस पद पर प्रतिनियुक्ति के आधार पर नियुक्त किया गया है।

शासनादेश संख्या 1348/XLI-A/26-87/2022/E-104098, दिनांक 03 नवंबर 2026 के अनुसार, डॉ. आयुष जोशी को एक वर्ष अथवा नियमित नियुक्ति होने तक, जो भी पहले हो, के लिए कुलसचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले वह राजकीय महिला प्रौद्योगिकी संस्थान, देहरादून में सहायक प्राध्यापक के पद पर कार्यरत थे।

संस्थान से कार्यमुक्त होने के बाद डॉ. जोशी विश्वविद्यालय पहुंचे और कुलसचिव पद का कार्यभार संभाला।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. (डॉ.) तृप्ता ठाकुर ने उनका स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि डॉ. जोशी अपने अनुभव, कार्यकुशलता और प्रशासनिक दक्षता से विश्वविद्यालय के प्रशासनिक एवं शैक्षणिक कार्यों को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

कुलपति ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में विश्वविद्यालय की प्रशासनिक कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाने की दिशा में सकारात्मक प्रयास होंगे।

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

अमित शाह और सीएम धामी ने उत्तराखंड को दी ₹1475 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, 62 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

शुक्र नवम्बर 6 , 2026
परेड ग्राउंड में राज्योत्सव कार्यक्रम के दौरान 44 योजनाओं का शिलान्यास और 18 का लोकार्पण; बिजली, पेयजल, सड़क, शिक्षा, पर्यटन और शहरी विकास से जुड़े प्रोजेक्ट शामिल। देहरादून | 06 नवंबर, 2026 उत्तराखंड के विकास को गति देने के लिए शुक्रवार को देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित राज्योत्सव कार्यक्रम […]
अमित शाह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में ₹1475 करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share