Indira Market Redevelopment पर बढ़ा असंतोष, प्रभावितों ने MDDA से काम शुरू कराने की मांग की

Indira Market Redevelopment पर बढ़ा असंतोष, प्रभावितों ने MDDA से काम शुरू कराने की मांग की

Indira Market Redevelopment परियोजना में वित्तीय और तकनीकी अड़चनों के चलते डेढ़ माह से निर्माण कार्य बंद है, जिससे सैकड़ों व्यापारी और उनके परिवार प्रभावित हो रहे हैं

Dehradun, 09 June 2026: इंदिरा मार्केट पुनर्विकास परियोजना में लगातार हो रही देरी को लेकर प्रभावित व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बुधवार को बड़ी संख्या में प्रभावित लोग मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) मुख्यालय पहुंचे और उपाध्यक्ष के नाम ज्ञापन सौंपते हुए परियोजना को तत्काल पुनः शुरू करने की मांग की।

प्रभावितों का कहना है कि वर्ष 2016 में अनिवार्य घोषित की गई पुनर्विकास योजना करीब एक दशक बाद भी अधर में लटकी हुई है। लगभग आधा किलोमीटर लंबे बाजार के पुनर्विकास की अनुमानित लागत अब 450 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है। हालांकि पीपीपी मॉडल के तहत वित्तीय समस्याओं और डीपीआर से जुड़ी तकनीकी आपत्तियों के कारण पिछले डेढ़ महीने से निर्माण कार्य पूरी तरह ठप पड़ा है।

व्यापारियों का आरोप है कि परियोजना स्थल पर लंबे समय से कोई गतिविधि नहीं हो रही है, जिससे करीब 655 दुकानदारों और उनके परिवारों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। प्रभावितों ने कहा कि बार-बार आश्वासन मिलने के बावजूद योजना को गति नहीं मिल पा रही है।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

ज्ञापन के माध्यम से प्रभावितों ने चार प्रमुख मांगें रखीं। इनमें परियोजना को दोबारा शुरू करने के लिए आवश्यक धनराशि जारी करना, प्रभावितों को अंतरिम राहत एवं वैकल्पिक रोजगार या स्थान उपलब्ध कराना, कार्यदायी संस्था को पूर्व स्वीकृत नक्शे के अनुरूप निर्माण कार्य की अनुमति देना तथा जिला प्रशासन स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग कर निर्धारित समय-सीमा में परियोजना पूर्ण कराना शामिल है।

प्रभावितों ने बताया कि इससे पहले 31 मार्च और 2 अप्रैल 2026 को भी जिलाधिकारी एवं आवास सचिव को ज्ञापन सौंपा गया था। आवास सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने MDDA को एक सप्ताह के भीतर बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए थे, लेकिन अब तक कोई ठोस प्रगति सामने नहीं आई है।

इस बीच स्थानीय विधायक खजानदास और पूर्व विधायक राजकुमार भी परियोजना में हो रही देरी पर नाराजगी जता चुके हैं। प्रभावित व्यापारी संघ ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

ज्ञापन सौंपने वालों में यूनियन अध्यक्ष दिनेश सती, सीपीएम देहरादून सचिव अनन्त आकाश, यूनियन उपाध्यक्ष अशोक सचदेवा, कुलबीर पाहुजा, मेहरबान, धर्मेंद्र कुमार, मुमताज, अनिल कुमार, विजय कुमार श्रीवास्तव, इमरान सहित बड़ी संख्या में प्रभावित व्यापारी शामिल रहे।

इस दौरान MDDA की ओर से परियोजना प्रभारी एवं अधिशासी अभियंता सुनील कुमार ने प्रभावितों से वार्ता कर उनकी मांगों पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को दिए भूमिगत विद्युत लाइन कार्यों से क्षतिग्रस्त सड़कों को जल्द दुरुस्त करने के निर्देश

बुध जून 10 , 2026
Dehradun, 09 June 2026: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को अपने शासकीय आवास पर नगर निगम एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर मसूरी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में भूमिगत विद्युत लाइन बिछाने के कार्यों के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की स्थिति की समीक्षा की। बैठक […]
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को दिए भूमिगत विद्युत लाइन कार्यों से क्षतिग्रस्त सड़कों को जल्द दुरुस्त करने के निर्देश

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share