कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को दिए भूमिगत विद्युत लाइन कार्यों से क्षतिग्रस्त सड़कों को जल्द दुरुस्त करने के निर्देश

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को दिए भूमिगत विद्युत लाइन कार्यों से क्षतिग्रस्त सड़कों को जल्द दुरुस्त करने के निर्देश

Dehradun, 09 June 2026: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को अपने शासकीय आवास पर नगर निगम एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर मसूरी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में भूमिगत विद्युत लाइन बिछाने के कार्यों के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की स्थिति की समीक्षा की।

बैठक में मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भूमिगत विद्युत लाइन कार्यों से प्रभावित सड़कों का सुधारीकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से आर्यनगर वार्ड, सालावाला और दून विहार क्षेत्र में क्षतिग्रस्त सड़कों को शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि बरसात का मौसम निकट है, ऐसे में आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सड़क मरम्मत एवं पुनर्निर्माण के सभी कार्य समयबद्ध ढंग से पूरे किए जाएं। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सड़कों के सुधारीकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए।

बैठक में पार्षद भूपेंद्र कठैत, पार्षद योगेश घागट, संजय नौटियाल, अधिशासी अभियंता यूपीसीएल अरुण कांत, सहायक नगर आयुक्त विनय प्रताप, अधिशासी अभियंता रचित कोठियाल, अधीक्षण अभियंता भावुल जैन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

कैंची धाम मेले की तैयारियां तेज, मुख्य सचिव ने दिए विशेष निर्देश

Wed Jun 10 , 2026
सीएस बोले, सौन्दर्यीकरण एवं प्रकाशीकरण कार्य जल्द पूरा करें, मेला क्षेत्र एवं पार्किंग क्षेत्र में में होने वाली आदि मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए Dehradun, 10 June 2026: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने बुधवार को सचिवालय में श्री कैंचीधाम (नैनीताल) में 15 जून को […]
कैंची धाम मेले की तैयारियां तेज, मुख्य सचिव ने दिए विशेष निर्देश

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share