देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार बुजुर्ग की मौत

देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार बुजुर्ग की मौत

देहरादून सड़क हादसे में ग्राफिक एरा तिराहे के पास 56 वर्षीय व्यक्ति ने मौके पर तोड़ा दम, पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लिया

Dehradun | June 18, 2026

देहरादून। राजधानी देहरादून के थाना क्लेमेंटटाउन क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ग्राफिक एरा तिराहे के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सड़क पर कुछ समय के लिए जाम लग गया।

जानकारी के अनुसार तिब्बती कॉलोनी निवासी 56 वर्षीय कर्मा आईएसबीटी की ओर से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राफिक एरा तिराहे के निकट पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कर्मा ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

घटना की सूचना मिलते ही थाना क्लेमेंटटाउन पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। पुलिस ने मौके पर यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया और ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया।

थाना क्लेमेंटटाउन प्रभारी मोहन सिंह ने बताया कि दुर्घटना के बाद चालक को हिरासत में लेकर थाने लाया गया है। मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद नियमानुसार मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

उत्तरकाशी में जंगल की आग बुझाते हुए वन कर्मी की दर्दनाक मौत, खाई में मिला शव

गुरु जून 18 , 2026
उत्तरकाशी वन कर्मी की दर्दनाक मौत से वन विभाग में शोक, ठडूंग बीट में आग बुझाने के बाद घर लौटते समय हुआ हादसा Uttarkashi | June 18, 2026 टौंस वन प्रभाग, पुरोला के अंतर्गत ठडूंग बीट में जंगल की आग बुझाने के दौरान वन विभाग के एक कर्मचारी की दर्दनाक […]
उत्तरकाशी में जंगल की आग बुझाते हुए वन कर्मी की दर्दनाक मौत, खाई में मिला शव

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share