बस चालक को पड़ा दौरा, 5 लोगों को रौंदा, एक की मौत

देहरादून सिटी बस हादसा: 5 मजदूरों को रौंदा, 1 की मौत

पटेलनगर के लालपुल क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, फुटपाथ पर बैठे मजदूर चपेट में आए; चालक हिरासत में

Dehradun | June 23, 2026

राजधानी देहरादून में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा कोतवाली पटेलनगर क्षेत्र के लालपुल इलाके में हुआ, जहां एक अनियंत्रित सिटी बस फुटपाथ पर चढ़ गई और वहां बैठे मजदूरों को रौंदते हुए होटल के गेट तक जा पहुंची।

पुलिस के अनुसार यह सिटी बस आईएसबीटी से घंटाघर की ओर जा रही थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बस चालक अर्जुन गुरुंग को अचानक मिर्गी का दौरा पड़ा, जिसके कारण वह वाहन से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद बस सड़क से उतरकर फुटपाथ पर बैठे मजदूरों को कुचलती हुई आगे बढ़ गई।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

हादसे में 22 वर्षीय आहत, निवासी राजीव नगर, की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं संजीत, रतन, मानसिंह, आहद और सुखराज घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तत्काल इंद्रेश अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सभी मजदूर रोज की तरह काम मिलने का इंतजार कर रहे थे। तभी अचानक तेज रफ्तार बस फुटपाथ पर चढ़ गई और कुछ ही सेकंड में कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि बस होटल के गेट पर जाकर नहीं रुकती तो हादसा और भी बड़ा हो सकता था।

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सड़क पर लंबा जाम लग गया और दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंचने के कारण घायलों को ई-रिक्शा और ऑटो की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।

सूचना मिलते ही पटेलनगर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने बस चालक अर्जुन गुरुंग को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त बस को भी कब्जे में ले लिया गया है।

एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि लालपुर क्षेत्र में सिटी बस द्वारा कई लोगों को टक्कर मारने की सूचना मिली थी। प्रथम दृष्टया चालक को दौरा पड़ने की बात सामने आई है। चालक का भी उपचार कराया जा रहा है। पूरे मामले की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

रात्रि ड्यूटी से लौट रहे शिवपुरी चौकी प्रभारी की सड़क हादसे में मौत, स्कॉर्पियो गंगा में गिरी

Tue Jun 23 , 2026
ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर हुआ दर्दनाक हादसा, नींद की झपकी आने से वाहन अनियंत्रित होने की आशंका; SDRF ने नदी से निकाला शव Rishikesh | June 23, 2026 ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक विनोद कुमार शर्मा का निधन हो गया। […]
शिवपुरी चौकी प्रभारी विनोद शर्मा की सड़क हादसे में मौत

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share