कर्णप्रयाग में बवाल, सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच झड़प, कई घायल

कर्णप्रयाग में बवाल, सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच झड़प, कई घायल

हेमकुंड साहिब यात्रा के दौरान कर्णप्रयाग में विवाद बढ़ने पर हिंसक झड़प हुई। कई लोग घायल हुए, प्रशासन ने संभाला मोर्चा।

Karnprayag | June 16, 2026

उत्तराखंड के चमोली जिले के कर्णप्रयाग में मंगलवार को हेमकुंड साहिब यात्रा के दौरान उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब हेमकुंड साहिब से लौट रहे कुछ सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी हिंसक झड़प में बदल गई और कई लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, कर्णप्रयाग बाजार क्षेत्र में किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हुई थी। विवाद बढ़ने के बाद मारपीट हुई। घटना के दौरान धारदार हथियारों के इस्तेमाल की भी सूचना सामने आई है। झड़प में घायल हुए लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि एक स्थानीय होटल व्यवसायी की गंभीर हालत को देखते हुए उसे एयरलिफ्ट कर उच्च चिकित्सा केंद्र भेजा गया।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। विरोध स्वरूप लोगों ने बदरीनाथ हाईवे और चौकी परिसर के आसपास जाम लगा दिया, जिससे कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता कर स्थिति को शांत कराया। करीब एक घंटे तक चले विरोध प्रदर्शन के बाद जाम समाप्त हुआ और यातायात सामान्य हो सका।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

कर्णप्रयाग में श्रद्धालुओं ने तलवार से किया हमला, कई स्थानीय लोग घायल, बदरीनाथ हाईवे किया जाम

मंगल जून 16 , 2026
चमोली जिले के कर्णप्रयाग में मामूली से विवाद ने हिंसक रूप ले लिया है, जिससे शहर में तनावपूर्ण माहौल हो गया Chamoli | June 16, 2026 उत्तराखंड के चमोली जनपद के कर्णप्रयाग शहर में मंगलवार को सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। […]
कर्णप्रयाग में श्रद्धालुओं ने तलवार से किया हमला, कई स्थानीय लोग घायल, बदरीनाथ हाईवे किया जाम

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share