लखनऊ सेमिनार में छात्रों को AI, SEO, कंटेंट क्रिएशन और Digital Media मार्केटिंग के उभरते क्षेत्रों की दी गई जानकारी
Lucknow, 02 June 2026: होटल क्लार्क्स अवध में मंगलवार को आयोजित एक विशेष करियर मार्गदर्शन सेमिनार में हाल ही में 12वीं उत्तीर्ण छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी दी गई।
Also Read : आयुष्मान कार्ड घोटाले का खुलासा : दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. शिव कुमार दादर, सीईओ, मेटासॉफ्ट AI इनोटेक, ने कहा कि वर्तमान दौर में AI और डिजिटल मीडिया केवल तकनीकी क्षेत्रों तक सीमित नहीं रह गए हैं, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार, फ्रीलांसिंग और उद्यमिता के नए अवसर पैदा कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग का उद्देश्य AI आधारित टूल्स को स्पष्ट और प्रभावी निर्देश देकर बेहतर परिणाम प्राप्त करना है। इसके साथ ही डिजिटल मीडिया में सोशल मीडिया प्रबंधन, यूट्यूब, सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन (SEO), पेड एडवरटाइजिंग, कंटेंट क्रिएशन और ब्रांड कम्युनिकेशन जैसे कई ऐसे क्षेत्र हैं, जहां छात्र 12वीं के बाद अपने करियर की मजबूत शुरुआत कर सकते हैं।
सेमिनार में AI राइटिंग टूल्स, प्रेजेंटेशन टूल्स, डिजाइन एवं वीडियो निर्माण टूल्स, ऑटोमेशन प्लेटफॉर्म तथा SEO आधारित कंटेंट टूल्स की उपयोगिता पर भी विस्तार से चर्चा की गई। डॉ. दादर ने कहा कि भविष्य में वही युवा अधिक सफल होंगे, जो तकनीक के साथ रचनात्मकता, प्रभावी संवाद कौशल और आलोचनात्मक सोच को जोड़कर कार्य करना सीखेंगे।
उन्होंने छात्रों को केवल डिग्री पर निर्भर रहने के बजाय कौशल विकास, पोर्टफोलियो निर्माण और व्यावहारिक परियोजनाओं पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। उनके अनुसार, मजबूत पोर्टफोलियो और निरंतर सीखने की प्रवृत्ति छात्रों को इंटर्नशिप, रोजगार और फ्रीलांसिंग के बेहतर अवसर दिला सकती है।
सेमिनार का मुख्य उद्देश्य युवाओं को भविष्य की बदलती रोजगार आवश्यकताओं के प्रति जागरूक करना और उन्हें कौशल आधारित करियर विकल्पों की ओर प्रेरित करना था। कार्यक्रम में छात्रों को डिजिटल मार्केटिंग, कंटेंट स्ट्रेटेजी, AI आधारित कार्य प्रणाली, सोशल मीडिया मैनेजमेंट, SEO तथा वीडियो कंटेंट क्रिएशन जैसे उभरते क्षेत्रों में करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

