आयुष्मान कार्ड घोटाले का खुलासा : दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर एनसी बिष्ट ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज हुआ। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Dehradun, 01 June 2026: राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के तहत फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक व्यक्ति के आयुष्मान कार्ड और आधार पहचान का इस्तेमाल कर दूसरे व्यक्ति का इलाज कराया गया। मामले की जांच के बाद अस्पताल प्रशासन की तहरीर पर कोतवाली देहरादून में दो आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक साजिश की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
दरअसल, राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर एनसी बिष्ट ने नगर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई कि 30 मई को आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत इलाज कराने में गड़बड़ी की सूचना मिली। जांच में सामने आया कि गोविंदगढ़ निवासी अंजित सिंह के आयुष्मान कार्ड पर किसी अन्य व्यक्ति का इलाज कराया गया।
आरोप है कि अंजित सिंह ने 26 मई को कार्डियोलॉजी विभाग में भर्ती होने के लिए आयुष्मान योजना के तहत प्री-ऑथराइजेशन कराया था। 29 मई को डिस्चार्ज प्रक्रिया के दौरान उसकी फोटो भी ली गई थी, लेकिन बाद में अस्पताल कर्मियों को संदेह हुआ कि जिस मरीज का इलाज चल रहा है, वह वास्तविक कार्ड धारक नहीं है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की। फुटेज के अवलोकन में पता चला कि अंजित सिंह के आयुष्मान कार्ड का उपयोग कर मेरठ के रहने वाले विक्की नाम के व्यक्ति का इलाज कराया गया था। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने संबंधित व्यक्ति से पूछताछ की, जिसमें कथित तौर पर उसने दूसरे व्यक्ति का इलाज कराने की बात स्वीकार कर ली।
साथ ही अस्पताल प्रशासन के अनुसार पूछताछ के दौरान विक्की की स्वास्थ्य जांच भी कराई गई और उसे इलाज के लिए भर्ती किया गया। वहीं एफआईआर दर्ज होने की आशंका के बीच अंजित सिंह ने सीने में दर्द की शिकायत की, जिसके बाद उसे अस्पताल की इमरजेंसी में भेजा गया।
नगर कोतवाली प्रभारी हरिओम चौहान ने बताया कि इस मामले में अंजित सिंह निवासी गोविंदगढ़ देहरादून और विक्की निवासी हस्तिनापुर मेरठ के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4), 319(2) और 61(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक विनयता चौहान को सौंपी गई है।

#TheIndiaVox

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

डंपर ने यात्री बस को मारी टक्कर फिर ढाबे में घुसा, एक महिला की मौत

सोम जून 1 , 2026
हरिद्वार बस हादसा: सप्तऋषि में डंपर की टक्कर से पलटी राजस्थान लौट रही बस, CCTV में कैद हुआ हादसा Haridwar, 01 June 2026: सप्तऋषि इलाके में शांतिकुंज के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। हादसा टक्कर लगने के कारण हुआ है। तेज गति में आ रहे डंपर ने […]
हरिद्वार के सप्तऋषि इलाके में डंपर की टक्कर से पलटी यात्री बस का दृश्य

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share