हरेला पर्व पर भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ ने किया वृहद वृक्षारोपण

गौचर (चमोली)। हरेला पर्व के अवसर पर भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ, उत्तराखण्ड की जनपद चमोली इकाई के तत्वावधान में रविवार को नगर पालिका क्षेत्र के ग्राम बन्दरखण्ड स्थित अलकनंदा नदी तट पर शिवालय मंदिर परिसर में वृहद वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्राम बन्दरखण्ड महिला मंगल दल, युवक मंगल दल, भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी), वन विभाग धनपुर रेंज, उद्यान विभाग तथा नगर पालिका गौचर का सहयोग रहा। महिलाओं ने पारंपरिक हरेला गीत गाकर पर्व को उत्साहपूर्वक मनाया।
कार्यक्रम में आईटीबीपी की 8वीं वाहिनी के सेनानी मनोहर सिंह रावत के नेतृत्व में जवानों ने झाड़ियों की सफाई कर वृक्षारोपण हेतु गड्ढे तैयार किए। धनपुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी नवल किशोर नेगी ने औषधीय, छायादार एवं फलदार पौधे उपलब्ध कराए, जबकि उद्यान विभाग की ओर से फलदार पौधों का वितरण किया गया। नगर पालिका के पर्यावरण मित्रों ने परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ चमोली के जिला अध्यक्ष दिगपाल गुंसाई ने उपस्थित ग्रामीणों एवं प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाते हुए कहा कि रोपित पौधों का संरक्षण करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रवीर गायत्री के नेतृत्व में संगठन भविष्य में भी सरकार एवं विभिन्न विभागों के सहयोग से जनहित एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।
कार्यक्रम में आईटीबीपी के उपसेनानी अधिकारी विनोद कुमार, दर्शन लाल, बीट अधिकारी सम्पत सिंह रावत, राजकिशोर थपलियाल, वन क्षेत्राधिकारी नवल किशोर नेगी, उद्यान विभाग के नरेन्द्र बिष्ट, विधिक सेवा प्राधिकरण चमोली के देवेन्द्र कुमार, बन्दरखण्ड समिति के अध्यक्ष जगदीश सिंह कनवासी, सभासद विनोद कनवासी, मदन सिंह कनवासी, दिलवर सिंह बिष्ट, रामभगत भण्डारी, राजेश कनवासी, मयंक धरियाल, महिला मंगल दल अध्यक्ष सतेश्वरी देवी, विजया गुंसाई, राजेश्वरी बिष्ट, उर्मिला धरियाल, जशोन्दरा कनवासी, सोपती देवी, पूनम कनवासी, मनोरमा गुंसाई, मिलन भण्डारी, भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला महामंत्री के. एस. असवाल, प्रदीप लखेड़ा, अरुण मिश्रा, देवेन्द्र गुंसाई, भानु प्रकाश नेगी, गोविन्द सिंह बिष्ट, लक्ष्मण सिंह पटवाल तथा लोक जन कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष सुनील पंवार सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

रेल की रफ्तार के साथ विकास की उड़ान, फ्रीज जोन समीक्षा से पहाड़ों में खुल सकती हैं नई संभावनाएं

रवि जुलाई 19 , 2026
धामी सरकार की पहल : सुरक्षा और विकास के बीच संतुलन तलाशने की कवायद Dehradun, 19 july 2026 : उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना केवल परिवहन व्यवस्था को बदलने वाली योजना नहीं है, बल्कि यह पहाड़ों के आर्थिक और सामाजिक भविष्य को भी नई दिशा देने वाली परियोजना मानी […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share