देहरादून निजी अस्पताल अनियमितता पर उत्तराखंड क्रांति सेना का हल्ला बोल, सीएमओ से की शिकायत

देहरादून में निजी अस्पतालों की अनियमितताओं को लेकर सीएमओ से मिलते उत्तराखंड क्रांति सेना के पदाधिकारी

देहरादून निजी अस्पताल अनियमितता पर उत्तराखंड क्रांति सेना का हल्ला बोल

ललित श्रीवास्तव ने कहा- डेढ़ साल बाद भी नहीं हुई कार्रवाई, दोषियों पर हो सख्त कदम

Dehradun, 02 June 2026: देहरादून में निजी अस्पतालों की कथित मनमानी, मरीजों के शोषण और स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर उत्तराखंड क्रांति सेना ने मोर्चा खोल दिया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ललित श्रीवास्तव उत्तराखंडी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) देहरादून से मुलाकात कर मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई।

ललित श्रीवास्तव ने बताया कि वर्ष 2024 में निजी अस्पतालों में व्याप्त गंभीर अनियमितताओं, नियमों के उल्लंघन और मरीजों के शोषण को लेकर स्वास्थ्य विभाग में शिकायत दर्ज कराई गई थी। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, उत्तराखंड के महानिदेशालय ने सीएमओ देहरादून को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी दिए थे।

उन्होंने आरोप लगाया कि शिकायत दर्ज होने के डेढ़ वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बावजूद संबंधित अधिकारियों की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की लापरवाही स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करती है और इससे आम जनता का भरोसा कमजोर होता है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जनता के स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में उदासीनता किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जा सकती। यदि शिकायतों पर समयबद्ध कार्रवाई नहीं होगी तो इससे भ्रष्टाचार और मनमानी को बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने बताया कि हाल ही में स्वास्थ्य महानिदेशालय ने एक बार फिर सीएमओ देहरादून को पत्र जारी कर मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में उत्तराखंड क्रांति सेना ने सीएमओ से मुलाकात कर दोषी अस्पतालों और संबंधित अधिकारियों की भूमिका की निष्पक्ष जांच कर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।

ललित श्रीवास्तव ने चेतावनी दी कि यदि इस गंभीर मामले में शीघ्र और प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड क्रांति सेना सड़क से लेकर शासन स्तर तक व्यापक जनआंदोलन शुरू करने को मजबूर होगी। उन्होंने कहा कि इसकी पूरी जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग और संबंधित अधिकारियों की होगी।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड क्रांति सेना हमेशा जनहित, पारदर्शिता और जवाबदेही के मुद्दों को लेकर संघर्ष करती रही है और भविष्य में भी भ्रष्टाचार, अनियमितताओं तथा जनता के शोषण के खिलाफ मजबूती से आवाज उठाती रहेगी।

#TheIndiaVox

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share