जिलाधिकारी ने बदरीनाथ हाईवे पर बोटल नेक के चौड़ीकरण के दिए आदेश

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 7 के आर्बिटेशन व बोटल नेक प्रकरणों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने प्रकरणों के निस्तारण के लिए समन्वय स्थापित कर कार्रवाई करने निर्देश दिए। भवन विहीन अथवा विवाद रहित स्थानों पर चौड़ीकरण कार्य शुरू करने के निर्देश एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों को दिए।
जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान चमोली जनपद में बदरीनाथ हाईवे पर आर्बिटेशन और बोटल नेक के प्रकरणों को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों को प्रकरणों के निस्तारण में तेजी लाने और टैंडर प्रक्रिया पूर्ण करने के आदेश दिए। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर वर्षाकाल के उपरांत हाईवे के सभी चौड़ीकरण की आवश्यकता वाले स्थानों का चौड़ीकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने अधिग्रहण के लिए रिवेल्यूवेशन की आवश्यकता वाले प्रकरणों पर संबंधित विभाग से समन्वय कर निस्तारण करने की बात कही। उन्होंने अधिकारियों को कार्य की भौतिक प्रगति में भी तेजी लाने के निर्देश भी दिए।
बैठक के दौरान एनएचआईडीसी के अधिकारियों ने बताया कि जनपद में 31 स्थानों पर हाईवे का चौड़ीकरण किया जाना प्रस्तावित है। सभी स्थानों पर भूमि और भवन स्वामियों से समंवय स्थापित कर कार्रवाई की जार है। जल्द मामलों का निस्तारण कर हाईवे चौड़ीकरण कार्य शुरु कर लिया जाएगा।
इस मौके पर अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, उपजिलाधिकारी राजकुमार पांडेय, एनएचआईडीसीएल के कार्यकारी निदेशक जगदीप तुंग सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

PMGSY के चीफ इंजीनियर की बढ़ी मुश्किलें, हाईकोर्ट ने जारी किया अवमानना नोटिस

शुक्र जुलाई 17 , 2026
नैनीताल । उत्तराखंड हाईकोर्ट ने एक निविदा (टेंडर) प्रक्रिया से जुड़े मामले में कोर्ट के आदेश का पालन न करने पर प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के मुख्य अभियंता संजय कुमार पाठक को कोर्ट के आदेश की अवमानना का दोषी ठहराया है। न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की एकल पीठ ने मामले की […]
उस्मान खान जमानत याचिका पर सुनवाई, हाईकोर्ट ने मांगी ट्रायल रिपोर्ट

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share