उत्तराखंड पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 24 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले

उत्तराखंड पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 24 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 24 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले नैनीताल और उत्तरकाशी के एसएसपी बदले

16 आईपीएस और 8 पीपीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियाँ, आदेश तत्काल प्रभाव से लागू

Dehradun, 27 October: लंबी प्रशासनिक मंथन और गुणा-भाग के बाद उत्तराखंड सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। गृह विभाग की ओर से सोमवार देर शाम जारी आदेश के तहत कुल 24 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों में 16 आईपीएस और 8 पीपीएस अधिकारी शामिल हैं जिनका स्थानांतरण कर दिया गया है। आदेश अपर सचिव अपूर्वा पांडेय द्वारा जारी किए गए और ये तबादले तत्काल प्रभाव से लागू माने जाएंगे।

इस फेरबदल में नैनीताल, पौड़ी, उत्तरकाशी और चमोली जैसे जिलों के पुलिस कप्तानों को बदला गया है, जबकि कई वरिष्ठ अधिकारियों के पदों में भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं।

प्रमुख तबादले (आईपीएस अधिकारी)

डॉ. पी.वी.के. प्रसाद से निदेशक, अभ्योजन का पदभार हटाया गया है। अभिनव कुमार को अपर पुलिस महानिदेशक (कारागार) के साथ-साथ अभिसूचना एवं सुरक्षा की भी जिम्मेदारी दी गई है । अमित कुमार सिन्हा निदेशक, विधि विज्ञान प्रयोगशाला के पद से मुक्त किए गए हैं, जबकि ए.पी. अंशुमान को अपर पुलिस महानिदेशक (प्रशासन/अभिसूचना एवं सुरक्षा) से स्थानांतरित कर निदेशक, अभ्योजन बनाया गया है। विमी सचदेवा को पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय/मानवाधिकार) की जिम्मेदारी दी गई है। निलेश आनंद भरणे से पुलिस महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था, जीआरपी का पद हटाते हुए उन्हें निदेशक विधि विज्ञान प्रयोगशाला, महानिरीक्षक साइबर/एसटीएफ/एएनटीएफ बनाया गया है। अनन्त शंकर ताकवाले को पुलिस महानिरीक्षक (मानवाधिकार) नियुक्त किया गया है, जबकि सुनील कुमार मीणा को पुलिस महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

जिलों में हुए अहम फेरबदल

इस फेरबदल में कुछ जिले विशेष रूप से सुर्खियों में हैं:

  • प्रह्लाद नारायण मीणा, जो अब तक नैनीताल के एसएसपी थे, उन्हें सतर्कता मुख्यालय भेजा गया है। नैनीताल में नए एसएसपी के रूप में मंजूनाथ टी.सी. की नियुक्ति की गई है।
  • सर्वेश पंवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल बनाया गया है, जबकि लोकेश्वर सिंह को पुलिस अधीक्षक मुख्यालय भेजा गया है।
  • कमलेश उपाध्याय को पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी की जिम्मेदारी दी गई है।
  • सरिता डोबाल, जो उत्तरकाशी की एसपी थीं, को पुलिस अधीक्षक अभिसूचना मुख्यालय नियुक्त किया गया है।
  • सुरजीत सिंह पंवार को पुलिस अधीक्षक चमोली बनाया गया है।
  • यशपाल सिंह को 31वीं वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर का सेनानायक नियुक्त किया गया है।

प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) अधिकारियों के तबादले

  • प्रकाश चन्द्र को उप प्राचार्य, पीटीसी नरेंद्रनगर नियुक्त किया गया है।
  • मनोज कुमार कत्याल को अपर पुलिस अधीक्षक, हल्द्वानी बनाया गया है।
  • रेणु लोहानी को उप सेनानायक, आईआरबी द्वितीय देहरादून भेजा गया है।
  • स्वप्न किशोर सिंह को एसटीएफ से स्थानांतरित कर एएसपी, काशीपुर बनाया गया है।
  • मनीषा जोशी को 40वीं वाहिनी पीएसी, हरिद्वार भेजा गया है।
  • अभय कुमार सिंह को एएसपी हरिद्वार, कमला बिष्ट को एएसपी विजिलेंस नैनीताल और पंकज गैरोला को एएसपी विकासनगर नियुक्त किया गया है।

सूत्रों के अनुसार, नैनीताल के एसएसपी प्रह्लाद मीणा को हटाने की मांग पिछले कुछ समय से जोर पकड़ रही थी, जिसे सरकार ने अब अपने हिसाब से पूरा किया है। इसी तरह, उत्तरकाशी की एसपी सरिता डोबाल को भी मुख्यालय स्थानांतरित किया गया है। पौड़ी के एसएसपी लोकेश्वर सिंह का तबादला तकनीकी कारणों से माना जा रहा है, क्योंकि उन्होंने हाल ही में अपना इस्तीफा प्रस्तुत किया था।

फेरबदल में कई वरिष्ठ अफसरों को “एडजस्टमेंट” के रूप में नई जिम्मेदारियाँ दी गई हैं। माना जा रहा है कि देहरादून और हरिद्वार के एसएसपी स्तर पर भी जल्द निर्णय लिया जा सकता है, जहां संभावित प्रतिस्थापनों को लेकर सरकार गंभीर मंथन में है।

कुल मिलाकर, यह फेरबदल पुलिस व्यवस्था में प्रशासनिक संतुलन और कार्यकुशलता बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

 

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Next Post

यात्रा खर्च पर रिवॉर्ड्स देने वाला इंडिगो एसबीआई कार्ड लॉन्च

मंगल अक्टूबर 28 , 2025
इंडिगो एसबीआई कार्ड: यात्रियों के लिए रिवॉर्ड्स और सुविधाओं से भरपूर पेशकश Dehradun, 28 October: देश की अग्रणी क्रेडिट कार्ड कंपनी एसबीआई कार्ड और प्रमुख एयरलाइन इंडिगो ने यात्रियों के लिए एक नया को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड ‘इंडिगो एसबीआई कार्ड’ लॉन्च किया है। यह कार्ड उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर […]
इंडिगो एसबीआई कार्ड: यात्रियों के लिए रिवॉर्ड्स और सुविधाओं से भरपूर पेशकश

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share