जौनसार-बावर महोत्सव में CM धामी ने की कई विकास योजनाओं की घोषणा

नागथात में जौनसार-बावर सांस्कृतिक महोत्सव को संबोधित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

जौनसार-बावर महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सड़क, पुल, पेयजल, शिक्षा और कनेक्टिविटी से जुड़ी कई विकास योजनाओं की घोषणा की।

Dehradun, 08 June 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. केदार सिंह स्टेडियम, नागथात में आयोजित जौनसार बावर लोक सांस्कृतिक महोत्सव एवं क्रीड़ा समारोह-2026 में प्रतिभाग करते हुए क्षेत्र के लिए कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओं की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. केदार सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने समरजेंस मोटर मार्ग के चौड़ीकरण एवं डामरीकरण, प्राथमिक विद्यालय नागथात को आदर्श विद्यालय के रूप में विकसित करने, यमुना नदी पर 60 मीटर स्पैन पुल निर्माण, विभिन्न ग्रामीण संपर्क मार्गों के निर्माण तथा पेयजल योजनाओं को स्वीकृति देने की घोषणा की। साथ ही द्वीना से बिसोई खुना अलमान तक नए संपर्क मार्ग के निर्माण की भी घोषणा की गई।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

जौनसार-बावर की संस्कृति उत्तराखंड की आत्मा: धामी

मुख्यमंत्री ने महासू देवता को नमन करते हुए कहा कि जौनसार बावर सांस्कृतिक पुनरुत्थान समिति पिछले 33 वर्षों से क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने का सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जौनसार-बावर अपनी प्राकृतिक सुंदरता, मेहनतकश और स्वाभिमानी जनता के लिए जाना जाता है।

उन्होंने कहा कि जौनसार की संस्कृति, परंपराएं, आत्मीयता और प्रकृति के प्रति सम्मान उत्तराखंड की समृद्ध विरासत का प्रतीक हैं। रासो की थाप, हारूल की गूंज और बौंद जैसी परंपराएं पूरे देश का गौरव हैं।

जनजातीय समाज के विकास पर सरकार का विशेष फोकस

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में जनजातीय समाज के सम्मान, शिक्षा और समग्र विकास के लिए अनेक ऐतिहासिक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान, वन धन योजना और जनजातीय विकास मिशन जैसी योजनाओं से जनजातीय समुदायों को लाभ मिल रहा है।

उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान के तहत 128 जनजातीय गांवों को चिन्हित किया गया है, जहां सड़क, बिजली, पेयजल और इंटरनेट जैसी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।

चकराता और जौनसार क्षेत्र में 1300 करोड़ से अधिक की परियोजनाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जौनसार-बावर क्षेत्र में सड़क, पेयजल और आधारभूत ढांचे के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। चकराता क्षेत्र के विकास हेतु लगभग 39 करोड़ रुपये की 56 योजनाओं को मंजूरी दी गई थी, जिनमें से 51 योजनाएं पूरी हो चुकी हैं।

उन्होंने बताया कि पूरे क्षेत्र में 1300 करोड़ रुपये से अधिक लागत की सड़क परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग 707 और 707A के चौड़ीकरण का कार्य युद्धस्तर पर जारी है, जबकि कालसी-चकराता मार्ग पर भूस्खलन की समस्या के स्थायी समाधान के लिए भी कार्य किए जा रहे हैं।

महासू देवता मंदिर के लिए 120 करोड़ का मास्टर प्लान

मुख्यमंत्री ने बताया कि न्यू चकराता टाउनशिप हय्यो डांडा पंपिंग योजना पर लगभग 229 करोड़ रुपये की लागत से कार्य चल रहा है, जिससे भविष्य में पेयजल संकट की समस्या समाप्त होगी। वहीं महासू देवता मंदिर परिसर के भव्य विकास के लिए 120 करोड़ रुपये के मास्टर प्लान पर भी तेजी से कार्य किया जा रहा है।

कार्यक्रम में विधायक Munna Singh Chauhan, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान, गीता राम गौड़, नरेश चौहान, नरेंद्र तोमर समेत कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

अंकिता भंडारी मामले में CBI को 7 दिन का अल्टीमेटम, संघर्ष मंच ने किया कार्यालय घेराव

Mon Jun 8 , 2026
अंकिता भंडारी CBI जांच में पारदर्शिता की मांग तेज, संघर्ष मंच ने 7 दिन में जवाब नहीं मिलने पर तालाबंदी की चेतावनी दी। Dehradun, 08 June 2026: अंकिता न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच ने आज देहरादून स्थित सीबीआई कार्यालय का घेराव कर अंकित भंडारी हत्याकांड में सीबीआई को 7 दिनों […]
अंकिता भंडारी मामले में CBI जांच को लेकर देहरादून में प्रदर्शन करते संघर्ष मंच के कार्यकर्ता

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share