ग्रैनीज़ डेन रिज़ॉर्ट में कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि

  • वीर सैनिकों, वीर नारियों और पूर्व सैन्य अधिकारियों का हुआ सम्मान, देशभक्ति से गूंजा पूरा परिसर

Dehradun, 26 july 2026। कारगिल विजय दिवस के पावन अवसर पर ग्रैनीज़ डेन रिज़ॉर्ट, देहरादून में भारत माता के वीर सपूतों की अदम्य वीरता, सर्वोच्च बलिदान और राष्ट्रभक्ति को समर्पित एक गरिमामयी एवं भावपूर्ण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उ‌द्देश्य कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करना, उनके पराक्रम को नमन करना तथा नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम और सैन्य सम्मान की भावना को सशक्त बनाना था।
समारोह के मुख्य अतिथि वीर चक्र से सम्मानित कर्नल रूपेश प्रधान रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि ब्रिगेडियर सर्वेश दत्त डंगवाल, सेवानिवृत्त वीएसएम (विशिष्ट सेवा मेडल) अधिकारी, की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस अवसर पर अनेक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी, पूर्व सैनिक, सेवारत सैन्य अधिकारी, गणमान्य नागरिक तथा विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित अतिथि भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सबसे भावुक और प्रेरणादायक क्षण वह रहा जब वीर नारियों (युद्ध वीरांगनाओं) को सम्मानित किया गया। अपने जीवनसाथियों के सर्वोच्च बलिदान के बाद भी अ‌द्भुत साहस, धैर्य और राष्ट्र के प्रति समर्पण का परिचय देने वाली इन वीर महिलाओं का सम्मान करते हुए उपस्थित जनसमूह ने खड़े होकर तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका अभिनंदन किया। यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि उन सभी परिवारों का था जिन्होंने राष्ट्र की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित किया।

समारोह में विद्यालय के बच्चों ने “वंदे मातरम्” तथा राष्ट्रीय गान की भावपूर्ण प्रस्तुतियाँ देकर पूरे वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। उनकी प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी लोगों को भावविभोर कर दिया और यह संदेश दिया कि हमारे वीर सैनिकों का साहस आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा।
कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों ने कारगिल युद्ध में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके अ‌द्वितीय शौर्य और बलिदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि कारगिल विजय केवल एक सैन्य सफलता नहीं, बल्कि भारत के सैनिकों के अदम्य साहस, अटूट संकल्प और राष्ट्र के प्रति समर्पण का अमर प्रतीक है।

इस अवसर पर ग्रैनीज़ डेन रिज़ॉर्ट के प्रबंधन ने कहा कि देश के वीर सैनिकों और उनके परिवारों के सम्मान में आयोजित इस कार्यक्रम की मेजबानी करना उनके लिए अत्यंत गौरव और सौभाग्य की बात है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से देशभक्ति, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्रीय मूल्यों को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। आज सम्मानित हुए नारियों में शामिल रही लक्ष्मी देवी, सहसपुर, बृजबाला, सहसपुर, शशि देवी, सहसपुर, ज्योति, डोईवाला, विनीता रावत, डोईवाला, वीरा देवी, रायपुर, प्रभादेवी, रायपुर, शांति देवी, रायपुर, विमल सहसपुर।
“वीरों का स्मरण बलिदान का सम्मान विजय का उत्सव” की भावना के साथ संपन्न हुआ यह समारोह उपस्थित सभी लोगों के हृदय में राष्ट्रभक्ति, गर्व और कृतज्ञता की अमिट छाप छौड़ गया। कार्यक्रम का समापन कारगिल के अमर शहीदों को सामूहिक श्रद्धांजलि एवं दो मिनट के मौन के साथ किया गया।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

हरिद्वार में राष्ट्रीय स्वयं सुरक्षा संघ के संगठन विस्तार को मिली गति, तरुण सिरोही बने प्रदेश उपाध्यक्ष

रवि जुलाई 26 , 2026
हरिद्वार । राष्ट्रीय स्वयं सुरक्षा संघ द्वारा उत्तराखंड में संगठन को मजबूत करने और इसके व्यापक विस्तार को लेकर हरिद्वार में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश मलिक एवं प्रदेश अध्यक्ष रेशू चौधरी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share