युवाओं की लेखनी से गूंजेगा उत्तराखंड: कलमकार प्रतियोगिता-2025 के लिए आमंत्रण

युवाओं की लेखनी से गूंजेगा उत्तराखंड: कलमकार प्रतियोगिता-2025 के लिए आमंत्रण

कलम उठाओ, अपनी कहानी लिखो: उत्तराखंड में शुरू हुई युवा कलमकार प्रतियोगिता-2025

Dehradun, 27 October: अगर आपके शब्दों में असर है और आपकी कलम में कहने की ताकत, तो यह मौका आपके लिए है। उत्तराखंड भाषा संस्थान, देहरादून ने ‘देवभूमि रजतोत्सव’ के अवसर पर “युवा कलमकार प्रतियोगिता–2025” की घोषणा की है। राज्य के 18 से 35 वर्ष के युवाओं के लिए आयोजित यह प्रतियोगिता हिंदी भाषा में नई लेखनी और रचनात्मक सोच
को मंच देने का प्रयास है।

18 से 35 वर्ष के युवा लेखक कर सकेंगे भागीदारी

संस्थान की निदेशक जसवीर कोर ने बताया कि यह प्रतियोगिता राज्य के उन युवाओं के लिए है जो साहित्यिक लेखन में सक्रिय हैं। इसमें दो श्रेणियाँ रखी गई हैं, जिनमें पहली श्रेणी 18 से 25 वर्ष तथा दूसरी 26 से 35 वर्ष आयु वर्ग के लिए।
प्रतिभागियों की आयु 1 जुलाई 2025 के हिसाब से इन श्रेणियों के अनुसार निर्धारित की जाएगी।

कलमकार प्रतियोगिता-2025
युवा कलमकार प्रतियोगिता-2025

20 नवम्बर तक आवेदन

प्रतियोगिता के लिए आवेदन 20 नवम्बर 2025 तक स्वीकार किए जाएंगे। प्रतिभागी हिंदी में कविता, कहानी, यात्रा वृत्तांत, संस्मरण, बाल साहित्य, सामाजिक-सांस्कृतिक आलेख या प्रेरक लेखन में से कोई भी मौलिक रचना भेज सकते हैं। रचना अप्रकाशित, स्वलिखित तथा 1000 से 2500 शब्दों के भीतर होनी चाहिए।

विजेताओं को मिलेगी पुरस्कार राशि:

18–25 वर्ष वर्ग में — प्रथम ₹11,000, द्वितीय ₹9,000, तृतीय ₹7,000 और प्रोत्साहन ₹5,000।
26–35 वर्ष वर्ग में — प्रथम ₹15,000, द्वितीय ₹12,000, तृतीय ₹9,000 और प्रोत्साहन ₹7,000।

प्रतिभागी अपनी प्रविष्टियाँ उत्तराखंड भाषा संस्थान, देहरादून के पते पर भेज सकते हैं या आवेदन प्रपत्र संस्थान की वेबसाइट
www.ubs.uk.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए प्रतिभागी संस्थान के मोबाइल पर भी सम्पर्क कर सकते हैं: 7830005969

 

#TheIndiaVox

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

 

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पीएनबी में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 की शुरुआत

Mon Oct 27 , 2025
पीएनबी ने “सतर्कता: हमारी साझा जिम्मेदारी” थीम पर सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 मनाया Dehradun, 27 October: पंजाब नैशनल बैंक ने “सतर्कता: हमारी साझा जिम्मेदारी” थीम के साथ सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी अशोक चंद्र तथा मुख्य सतर्कता अधिकारी राघवेंद्र कुमार […]
पीएनबी में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 की शुरुआत

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share