देहरादून । रवि म्यूजिकल ग्रुप जो कि देहरादून उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हिमाचल, पंजाब और आसपास के सभी राज्यों में 25 वर्षों से मनोरंजन के क्षेत्र में निरन्तर अपनी सेवायें दे रहा है, जिसमें सरकारी, गैर-सरकारी, जैसे कि ओ०एन०जी०सी०, ऑर्डनेन्स, लाल बहादुर शास्त्री अकादमी मसूरी, एन०सी०जी०जी० मसूरी, आई०एम०ए०, दून क्लब, डी०एस०ओ०आई०, सी०एस०ओ०आई०, पी०एन०बी०, एस०बी०आई०, राज भवन, प्रिन्ट मीडिया जैसे दैनिक जागरण, हिन्दुस्तान, अमर उजाला इत्यादि सम्मिलित रहे हैं।

रवि म्यूजिकल ग्रुप की 25वीं सालगिरह के उपलक्ष में 9 अगस्त 2026 को शाम 4.00 बजे से 7.30 बजे तक एक संगीतमय शाम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें हम हिन्दी सिनेमा जगत के दिग्गज मशहूर गायक कलाकार और म्यूजिक डायरेक्टर्स को अपने गीत संगीत के माध्यम से याद करेंगे और उन्हें ये संगीतमय शाम समर्पित करते हुए श्रृद्धांजलि देंगे।
यह कार्यक्रम आर०आर०डी०टी० ऑडिटोरियम सर्वे चौक में शाम को 4.00 बजे से प्रारम्भ होगा और 7.30 बजे समाप्त होगा। इसमें मुख्य अतिथि खजान दास जी (कैबिनेट मिनिस्टर उत्तराखण्ड) और विशिष्ट अतिथि सौरव थपलियाल (मेयर देहरादून उत्तराखण्ड), विधायक सविता कपूर जी, पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा आदि पधारकर इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ा रहे हैं।
