​जंगल के बरसाती नाले में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

​देहरादून। ​शुक्लापुर-डोंकवाला क्षेत्र के पास जंगल में स्थित बरसाती नाले में रविवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने नाले के पानी में एक शव को उल्टा पड़ा देखा, जिसकी सूचना तुरंत स्थानीय जनप्रतिनिधियों को दी गई।
​जानकारी के अनुसार, सुबह लगभग 10 बजे जंगल की ओर गए ग्रामीणों की नजर नाले में पड़े शव पर पड़ी। उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी बीडीसी (BDC) रुचि भट्ट और अरुण भट्ट को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए अरुण भट्ट एवं उप-प्रधान विक्की कश्यप ने तुरंत वसंत विहार थाना और नया गांव पुलिस चौकी को सूचित किया।
​सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घटनास्थल को सील कर दिया। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं।
​पुलिस के अनुसार, प्राथमिक दृष्टि में शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। आसपास के क्षेत्रों में गुमशुदा लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

हर घर लहराएगा दून का हैंडमेड तिरंगा

रवि अगस्त 9 , 2026
समूह की महिलाओं द्वारा बनाया गया तिरंगा हर घर लहराएगा ‘वोकल फॉर लोकल’ को नई उड़ान: सहसपुर की महिलाओं का हैंडमेड तिरंगा बनेगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शान रीप द्वारा सिलाई यूनिट की स्थापना से महिलाओं द्वारा राष्ट्रीय ध्वज के काम को मिला व्यापक स्तर राष्ट्रीय ध्वज बनाकर समूह […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share