चारधाम यात्रा में अब भी मुश्किलें बरकरार, मौसम बना सबसे बड़ी चुनौती

चारधाम यात्रा के पावन धाम

चारधाम यात्रा में मौसम सबसे बड़ी चुनौती

Dehradun, 08 September: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का दूसरा चरण शुरू हो चुका है, लेकिन मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। बारिश के कारण भूस्खलन, भूधंसाव और भूकटाव लगातार यात्रियों के कदम रोक रहे हैं। हाईवे और पैदल मार्गों पर पत्थरों के गिरने का सिलसिला जारी है।

चारधाम यात्रा के पावन धाम
चारधाम यात्रा के पावन धाम

भले ही उम्मीद जताई जा रही है कि 15 सितंबर से यात्रा रफ्तार पकड़ लेगी, लेकिन मौजूदा हालात देखकर ऐसा संभव होता नहीं दिख रहा। खासकर इसलिए कि चारधाम के कपाट बंद होने में अब केवल डेढ़ माह का समय बचा है।

गंगोत्री और यमुनोत्री सबसे कठिन राह

6 सितंबर से बदरीनाथ और केदारनाथ धाम की यात्रा शुरू हो चुकी है और यहां यात्रियों की संख्या भी ठीकठाक है। लेकिन गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की स्थिति अब भी गंभीर है। धराली आपदा के बाद गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे बेहद खतरनाक हो गया है।
हर्षिल और धराली के बीच भागीरथी नदी तथा स्यानाचट्टी में यमुना नदी पर बनी झील ने सड़कों को कमजोर कर दिया है। कई जगह हाईवे धंस रहा है। विशेषकर यमुनोत्री हाईवे अभी भी खतरे का पर्याय बना हुआ है। यही कारण है कि पिछले कई दिनों से दोनों ही धामों में एक भी यात्री नहीं पहुंच सका है।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

हेली सेवा की भी चुनौती

सरकार की ओर से दावा किया जा रहा है कि 15 सितंबर से केदारनाथ और हेमकुंड साहिब के लिए हेली सेवा शुरू कर दी जाएगी और इसके लिए 10 सितंबर से टिकट बुकिंग भी हो जाएगी। मगर मौसम की अनिश्चितता इस योजना पर सवाल खड़े कर रही है।

अब तक चारधाम पहुंचे श्रद्धालु

धाम यात्री संख्या
यमुनोत्री 5,86,492
गंगोत्री 6,69,214
केदारनाथ 14,82,647
बदरीनाथ 12,96,324
हेमकुंड साहिब 2,52,083
कुल 42,86,760

(आंकड़ा 7 सितंबर तक का)

Central Team आपदा प्रभावित जिलों के दौरे पर

#TheIndiaVox

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Next Post

हरीश रावत का भाजपा पर हमला, महेंद्र भट्ट को दी नसीहत

सोम सितम्बर 8 , 2025
भट्ट की नाराज़गी में छिपा है ‘रहस्य’: हरीश रावत Dehradun, 08 September: उत्तराखंड की सियासत में ब्राह्मणों को लेकर नई बहस छेड़ने वाले वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सोमवार को भाजपा पर तीखा वार किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर निशाना साधते हुए उन्होंने शास्त्र […]
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट पर हरदा का सीधा निशाना

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share