अमर शहीद मेजर भूपेन्द्र कण्डारी की 23वीं पुण्यतिथि पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद मेजर भूपेन्द्र कण्डारी, सेना मेडल की 23वीं पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने शहीद मेजर कण्डारी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके अदम्य साहस, शौर्य और राष्ट्र के प्रति सर्वाेच्च बलिदान को नमन किया। देहरादून के हाथीबड़कला स्थित शहीद द्वार में पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि अमर शहीद का बलिदान सदैव देशवासियों को राष्ट्रसेवा, कर्तव्यनिष्ठा और देशभक्ति की प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने कहा कि मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वाेच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों का राष्ट्र सदैव ऋणी रहेगा। उनका त्याग और समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड वीरों की भूमि है और यहां के सैनिकों ने देश की सुरक्षा एवं अखण्डता के लिए सदैव अद्वितीय साहस का परिचय दिया है। राज्य सरकार शहीदों के सम्मान तथा उनके परिजनों के कल्याण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भी अमर शहीद मेजर भूपेन्द्र कण्डारी को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके बलिदान को नमन किया तथा दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्य रुप से शहीद के पिता गजेन्द्र सिंह कण्डारी, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल ओपी फरस्वाण (सेनि), अशोक गुप्ता, मुकेश अग्रवाल, सीएस नेगी सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

realme NARZO Days Sale शुरू: ₹11,499 की शुरुआती कीमत पर मिलेंगे दमदार स्मार्टफोन्स, जानें ऑफर्स और पूरी डिटेल

सोम जून 29 , 2026
realme NARZO Days Sale में ₹11,499 की शुरुआती कीमत पर स्मार्टफोन्स, बैंक ऑफर्स और No Cost EMI का लाभ। New Delhi | June 29, 2026 युवाओं के बीच लोकप्रिय स्मार्टफोन ब्रांड realme ने Amazon पर अपनी NARZO Days Sale की घोषणा की है। यह सेल 26 जून से 30 जून […]
Amazon पर realme NARZO Days Sale के दौरान स्मार्टफोन ऑफर्स

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share