Central Team आपदा प्रभावित जिलों के दौरे पर

आपदा से हुई क्षति का केंद्रीय टीम करेगी आकलन

Inter Ministerial Central Team (अंतर मंत्रालय केंद्रीय टीम) विभिन्न जनपदों के लिए रवाना

आपदा से हुई क्षति का केंद्रीय टीम करेगी आकलन
आपदा से हुई क्षति का केंद्रीय टीम करेगी आकलन

Dehradun, 08 September: आपदा से हुई क्षति का आकलन और जमीनी हालात का जायजा लेने के लिए अंतर मंत्रालय केंद्रीय टीम सोमवार को देहरादून से विभिन्न जनपदों के लिए रवाना हो गई।

सोमवार सुबह राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने टीम को आपदा से हुई क्षति के बारे में विस्तृत प्रस्तुति दी।

CM took video conference
CM took video conference

टीम उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पौड़ी, बागेश्वर और नैनीताल जिलों का भ्रमण करेगी। इस दल का नेतृत्व गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव आर. प्रसन्ना कर रहे हैं। उनके साथ छह अन्य अधिकारी भी हैं, जिनमें अनु सचिव शेर बहादुर, अधीक्षण अभियंता सुधीर कुमार, उप निदेशक विकास सचान, मुख्य अभियंता पंकज सिंह और निदेशक डॉ. वीरेन्द्र सिंह शामिल हैं।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

सीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दिए निर्देश

सीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दिए निर्देश
सीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दिए निर्देश

इस बीच, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी जिलाधिकारियों के साथ आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने यह भी कहा कि पीड़ितों को हरसंभव और त्वरित सहायता उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Next Post

चारधाम यात्रा में अब भी मुश्किलें बरकरार, मौसम बना सबसे बड़ी चुनौती

सोम सितम्बर 8 , 2025
चारधाम यात्रा में मौसम सबसे बड़ी चुनौती Dehradun, 08 September: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का दूसरा चरण शुरू हो चुका है, लेकिन मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। बारिश के कारण भूस्खलन, भूधंसाव और भूकटाव लगातार यात्रियों के कदम रोक रहे हैं। हाईवे और पैदल मार्गों पर पत्थरों […]
चारधाम यात्रा के पावन धाम

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share