उत्तराखंड आपदा के एक माह बाद शुरू हुई गंगोत्री यात्रा, यमुनोत्री धाम के लिए अभी इंतजार

उत्तराखंड आपदा के बाद गंगोत्री यात्रा

उत्तराखंड आपदा के बाद चारधाम यात्रा धीरे-धीरे पटरी पर, शुरू हुई गंगोत्री यात्रा

Uttarkashi, 10 September: उत्तराखंड में मानसून की तबाही के बाद रुकी चारधाम यात्रा फिर से रफ्तार पकड़ने लगी है। एक माह से बंद गंगोत्री धाम के कपाट अब श्रद्धालुओं के लिए खुल गए हैं, जिससे तीर्थयात्रियों के चेहरे खिल उठे। हालांकि, यमुनोत्री धाम के दर्शन के लिए भक्तों को अभी कुछ और दिन इंतजार करना होगा। जिला प्रशासन का कहना है कि 12 सितंबर के बाद ही वहां की यात्रा शुरू करने पर निर्णय लिया जाएगा।

सीमित संख्या में गंगोत्री जाने की अनुमति

उत्तरकाशी के जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने बताया कि गंगोत्री धाम की यात्रा को मौसम और सड़क की स्थिति देखते हुए सीमित संख्या में ही तीर्थयात्रियों को अनुमति दी जा रही है। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरासू, नालूपानी, हेलगुगाड़ और डबरानी जैसे कई संवेदनशील स्थान हैं, जहां भूस्खलन का खतरा लगातार बना हुआ है। सड़क को सुरक्षित रखने के लिए पर्याप्त मशीनरी और टीमें तैनात की गई हैं।

यमुनोत्री यात्रा पर अपडेट

जिलाधिकारी ने बताया कि यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर जंगलचट्टी, बनास और फूलचट्टी के पास भारी नुकसान हुआ था। जंगलचट्टी में करीब 150 मीटर और बनास में 40 मीटर सड़क पूरी तरह से बह गई थी। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) 12 सितंबर तक मार्ग को दुरुस्त करने का प्रयास कर रहा है। इसके बाद ही यमुनोत्री यात्रा की अनुमति दी जाएगी।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

PM मोदी करेंगे उत्तराखंड दौरा: 11 सितंबर को आपदा प्रभावित क्षेत्र का लेंगे जायज़ा

सुरक्षा को लेकर सख्ती

उन्होंने कहा कि सभी श्रद्धालु यात्रा शुरू करने से पहले जिला प्रशासन द्वारा जारी SOP का पालन करें। 5 अगस्त तक गंगोत्री धाम में 6,68,365 और यमुनोत्री धाम में 5,85,237 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। सुरक्षा के मद्देनजर फिलहाल सीमित संख्या में यात्रियों को ही आगे बढ़ने दिया जाएगा।

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Next Post

Chardham Yatra 2025: अन्नकूट से बंद होंगे धामों के कपाट

बुध सितम्बर 10 , 2025
Chardham Yatra 2025 का चल रहा दूसरा चरण Dehradun, 10 September: Chardham Yatra (चारधाम यात्रा 2025) इस साल भी श्रद्धालुओं के लिए दो चरणों में आयोजित की जा रही है। हिमालय की सुरम्य घाटियों और देवभूमि उत्तराखंड के पवित्र धामों में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। […]
अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा, तैयारियां तेज

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share