बद्रीनाथ धाम के कपाट खुले: 15 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

बद्रीनाथ धाम के कपाट खुले: 15 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

बद्रीनाथ धाम के कपाट खुले, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन; मुख्यमंत्री ने की पहली महाभिषेक पूजा

Badrinath,23 April : बद्रीनाथ धाम में गुरुवार सुबह 6:15 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधि-विधान के साथ भगवान बद्री विशाल के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। कपाट खुलते ही पूरे धाम में भक्ति और उत्साह का माहौल बन गया। देश-विदेश से पहुंचे लगभग 15 हजार श्रद्धालुओं ने अखंड ज्योति और भगवान बद्रीनाथ के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से पहली महाभिषेक पूजा संपन्न कर देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इसके साथ ही उन्होंने लक्ष्मी मंदिर, गणेश मंदिर और आदि गुरु शंकराचार्य गद्दी में भी पूजा-अर्चना की।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

मुख्यमंत्री ने यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए श्रद्धालुओं से संवाद किया और उनका फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। साथ ही उन्होंने यात्रियों से स्वच्छ और हरित यात्रा में सहयोग करने की अपील भी की।

कपाट खुलने के मौके पर बद्रीनाथ धाम में उत्तराखंड की लोक संस्कृति की झलक भी देखने को मिली। माणा और बामणी गांव की महिलाओं ने पारंपरिक जागरों के साथ झुमैलो नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। वहीं, श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन के जरिए अपनी आस्था प्रकट की।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने धाम में चल रहे भंडारे का शुभारंभ किया और श्रद्धालुओं के साथ प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने भंडारा संचालकों से बातचीत कर व्यवस्थाओं की सराहना भी की।

चारधाम यात्रा की शुरुआत के साथ बद्रीनाथ धाम में आस्था, परंपरा और आधुनिक सुविधाओं का संतुलित संगम देखने को मिल रहा है, जो श्रद्धालुओं के लिए एक यादगार आध्यात्मिक अनुभव बन रहा है।

#TheIndiaVox

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

देहरादून में Heat Wave Alert: 27 अप्रैल को सभी स्कूल बंद

Sun Apr 26 , 2026
जिलाधिकारी व शिक्षा विभाग का आदेश, 27 अप्रैल को अवकाश घोषित Dehradun, 26 April: जनपद में बढ़ती गर्मी और लू (Heat Wave) की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाया है। जिलाधिकारी एवं जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, देहरादून द्वारा जारी आदेश के अनुपालन में मुख्य शिक्षा […]
देहरादून में हीट वेव अलर्ट के चलते 27 अप्रैल 2026 को सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बंद करने का जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग का आधिकारिक आदेश, जिसमें DM और मुख्य शिक्षा अधिकारी के पत्र शामिल हैं।

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share