पदभार ग्रहण के बाद जताया आभार, पर्यटन और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने की कही बात
Dehradun, 09 June 2026: भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता पारस गोयल ने मंगलवार को गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) के निदेशक के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी शुभचिंतकों, समर्थकों और वरिष्ठजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें मिली यह जिम्मेदारी प्रदेश के पर्यटन विकास और जनहित से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करेगी।
पारस गोयल ने कहा कि उन्हें मिले स्नेह, विश्वास और शुभकामनाएं नई जिम्मेदारियों के निर्वहन में निरंतर प्रेरित करती रहेंगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह निगम के माध्यम से उत्तराखंड के पर्यटन को बढ़ावा देने और जन अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
पदभार ग्रहण समारोह में डीएवी कॉलेज के प्राचार्य कौशल कुमार, उत्तराखंड सरकार में राज्य मंत्री विनोद सुयाल, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विपुल मैंदोली, प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट, महानगर अध्यक्ष कुलदीप पंत, कमलेश भट्ट, सतीश चंद सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।
हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

