Nepal Political Crisis: उत्तराखंड सीमा पर हाई अलर्ट

Nepal Political Crisis के बीच उत्तराखंड सीमा पर हाई अलर्ट

Nepal Political Crisis की आंच भारत तक: उत्तराखंड सीमा पर हाई अलर्ट, कैलाश मानसरोवर यात्रियों को चेतावनी

Haldwani, 11 September: नेपाल में भड़की हिंसा और राजनीतिक उथल-पुथल ने भारत-नेपाल सीमा पर चिंता बढ़ा दी है। उत्तराखंड में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं, जबकि कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए भारतीय नागरिकों के लिए कड़ी चेतावनी जारी की गई है। सीमा पर कड़ी निगरानी के बीच यात्रियों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।

Nepal Political Crisis के चलते कैलाश मानसरोवर यात्रियों को चेतावनी
Nepal Political Crisis के चलते कैलाश मानसरोवर यात्रियों को चेतावनी

सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त

कुमाऊं रेंज की पुलिस महानिरीक्षक (IGP) रिद्धिम अग्रवाल ने सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि भारत सरकार और मुख्यमंत्री के निर्देशों पर सीमा पर गहन चेकिंग और संयुक्त गश्त की जा रही है। आईजीपी रिद्धिम अग्रवाल ने कहा कि दोनों देशों के नागरिकों की आवाजाही को सीमित किया गया है, ताकि कोई भी असामाजिक तत्व सीमा पार न कर सके। हम लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने बताया कि Nepal में जेन ज़ी द्वारा किए जा रहे Violence को देखते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ाई गई है और हर गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

कैलाश मानसरोवर यात्रियों के लिए सतर्कता परामर्श

नेपाल में उत्पन्न तनाव का असर कैलाश मानसरोवर यात्रा पर भी पड़ा है। बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास ने एक एडवाइजरी जारी कर यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी है। यह परामर्श विशेष रूप से उन भारतीय यात्रियों के लिए है जो निजी टूर ऑपरेटरों के माध्यम से Nepal होकर तिब्बत क्षेत्र में प्रवेश कर रहे हैं। दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर कहा है कि मौजूदा हालात में सभी यात्रियों को सावधानी बरतनी चाहिए।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

काठमांडू हवाई अड्डे पर हेल्प डेस्क

Nepal Political Crisis खासतौर पर काठमांडू में हिंसा के बीच फंसे भारतीय यात्रियों की मदद के लिए भारतीय दूतावास ने काठमांडू हवाई अड्डे पर एक हेल्प डेस्क स्थापित किया है। यह हेल्प डेस्क यात्रियों को जरूरी सहायता और जानकारी प्रदान करेगा। भारत सरकार की विभिन्न एजेंसियां मिलकर स्थिति को नियंत्रित करने और भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं। यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले आधिकारिक जानकारी की पुष्टि करें और पूरी सतर्कता बरतें।

Nepal Political Crisis से जुड़ी खबरें: यहां देखें

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Next Post

Sara Sae Pvt Ltd को मिला स्टार परफॉर्मर अवार्ड

गुरु सितम्बर 11 , 2025
Sara Sae Pvt. Ltd. नई ऊँचाइयों की ओर, राष्ट्रपति की मौजूदगी में मिला स्टार परफॉर्मर अवार्ड Dehradun, 11 September: देहरादून: ऑयलफील्ड उपकरण निर्माण में वैश्विक पहचान बना चुकी Sara Sae Pvt Ltd. (सारा साईं प्राइवेट लिमिटेड) ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्टता का लोहा मनवाया। वर्ष 2023–24 के लिए ब्राइट […]
राष्ट्रपति की उपस्थिति में Sara Sae Pvt. Ltd. को स्टार परफॉर्मर अवार्ड

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share