महिला दिवस पर राज्यपाल ने महिलाओं को किया सम्मानित

महिला दिवस पर राज्यपाल ने बांटे ‘महिला कल्याण उत्कृष्ट सेवा’ और ‘मेरी पहचान-2026’ सम्मान

महिला दिवस पर राज्यपाल ने बांटे ‘महिला कल्याण उत्कृष्ट सेवा’ और ‘मेरी पहचान-2026’ सम्मान

Dehradun, 06 March: देहरादून, 06 मार्च 2026। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने महिलाओं को ‘महिला कल्याण उत्कृष्ट सेवा’ और ‘मेरी पहचान-2026’ सम्मान प्रदान किए। कार्यक्रम महिला कल्याण विभाग द्वारा आयोजित किया गया था, जिसमें राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

इस अवसर पर राज्यपाल ने सम्मानित महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि वे समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को शक्ति, सृजन और संस्कार का प्रतीक माना गया है। गुरु नानक देव जी के संदेश “सो क्यों मंदा आखिए जित जम्मे राजान” का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि जो नारी राजाओं को जन्म देती है, उसे कभी भी कमतर नहीं आंका जा सकता।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें
महिला दिवस पर राज्यपाल गुरमीत सिंह ने महिलाओं को किया सम्मानित
महिला दिवस पर राज्यपाल ने महिलाओं को किया सम्मानित

राज्यपाल ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान, आत्म-मूल्य और उनकी क्षमताओं को पहचानने का दिन है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में महिलाओं ने हर क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। विशेष रूप से स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए हैं।

उन्होंने कहा कि आज की बेटियाँ शिक्षा, विज्ञान, खेल, प्रशासन और उद्यमिता सहित सभी क्षेत्रों में नई ऊंचाइयों को छू रही हैं। विश्वविद्यालयों के दीक्षांत समारोहों में बड़ी संख्या में बेटियों द्वारा स्वर्ण पदक हासिल करना समाज में सकारात्मक बदलाव का संकेत है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस नारी के संघर्ष से सम्मान तक की यात्रा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि अनेक महिलाओं और बालिकाओं को जीवन में कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन उनके साहस और संघर्ष से ही उन्हें सम्मान और पहचान मिलती है।

उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में प्रथम महिला गुरमीत कौर, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना, राज्यपाल के सचिव रविनाथ रमन, विधिक सलाहकार कौशल किशोर शुक्ल, महिला एवं बाल विकास विभाग के सचिव चंद्रेश कुमार यादव, अपर सचिव रीना जोशी, निदेशक बी.एल. राणा सहित कई अधिकारी और विभिन्न संस्थाओं से आई बालिकाएँ एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

#TheIndiaVox

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

पीएनबी ने महिला दिवस पर ‘डिजी श्रेष्ठा’ डिजिटल ऋण योजना शुरू की

Fri Mar 6 , 2026
महिला दिवस पर PNB की ‘डिजी श्रेष्ठा’ डिजिटल ऋण योजना, महिलाओं को ₹5 लाख तक लोन Dehradun, 06 March: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर Punjab National Bank ने महिला वित्तीय सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए ‘पी.एन.बी. डिजी श्रेष्ठा डिजिटल ऋण योजना’ की शुरुआत की है। यह […]
महिला दिवस पर PNB की ‘डिजी श्रेष्ठा’ डिजिटल ऋण योजना, महिलाओं को ₹5 लाख तक लोन

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share