Sara Sae Pvt Ltd को मिला स्टार परफॉर्मर अवार्ड

राष्ट्रपति की उपस्थिति में Sara Sae Pvt. Ltd. को स्टार परफॉर्मर अवार्ड

Sara Sae Pvt. Ltd. नई ऊँचाइयों की ओर, राष्ट्रपति की मौजूदगी में मिला स्टार परफॉर्मर अवार्ड

Dehradun, 11 September: देहरादून: ऑयलफील्ड उपकरण निर्माण में वैश्विक पहचान बना चुकी Sara Sae Pvt Ltd. (सारा साईं प्राइवेट लिमिटेड) ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्टता का लोहा मनवाया। वर्ष 2023–24 के लिए ब्राइट बार्स और मध्यम उद्यम की अन्य विविध उत्पाद श्रेणी में कंपनी को प्रतिष्ठित स्टार परफॉर्मर अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित 56वें ईईपीसी इंडिया राष्ट्रीय निर्यात उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में प्रदान किया गया, जो ईईपीसी इंडिया की 70वीं प्लेटिनम जुबली का हिस्सा था।

राष्ट्रपति ने बताया इंजीनियरिंग क्षेत्र का महत्व

पुरस्कार समारोह के बाद गुरुवार को एक निजी होटल में आयोजित प्रैस वार्ता के दौरान Sara Sae Pvt Ltd. कंपनी के निदेशक सुमित धवन ने बताया कि प्ररस्कार समारोह भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। उन्होंने बताया कि यह सम्मान उनकी कंपनी को प्राप्त होना उनके लिए गौरव की बात है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में राष्ट्रपति मुर्मू ने आर्थिक विकास, तकनीकी प्रगति और वैश्विक प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने में इंजीनियरिंग क्षेत्र को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय वाणिज्य, उद्योग, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद, ईईपीसी इंडिया के अध्यक्ष पंकज चड्ढा और ईईपीसी इंडिया के उपाध्यक्ष आकाश शाह द्वारा यह पुरस्कार पुदान किया गया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि यह सम्मान हमारी चार दशकों की मेहनत और वैश्विक ग्राहकों के विश्वास का प्रतीक है। हमारा लक्ष्य हमेशा उत्कृष्ट इंजीनियरिंग समाधान और उच्च गुणवत्ता मानकों को बनाए रखना रहा है। उन्होंने अपनी पत्नी श्रुति धवन के योगदान को विशेष रूप से सराहा। धवन ने बताया कि कंपनी ने अमेरिकी टैरिफ के चलते रणनीतिक रूप से अमेरिकी बाजार से ध्यान हटाकर सऊदी अरब, कुवैत, अल्जीरिया और ओमान जैसे मध्य-पूर्व के देशों पर फोकस किया है। हाल ही में कंपनी ने कुवैत में 3,000 एचपी टेंडर सहित कई नए ऑर्डर हासिल किए हैं।

सौर ऊर्जा आधारित संचालन और वैश्विक उपस्थिति

सतत विकास की दिशा में कंपनी ने पिछले तीन वर्षों में अपने सभी उत्पादन संयंत्रों को पूरी तरह सौर ऊर्जा आधारित संचालन में परिवर्तित कर दिया है। वर्ष 1980 में स्थापित सारा साईं प्राइवेट लिमिटेड दुनिया की सबसे पुरानी सक्रिय API 16D लाइसेंस (लाइसेंस संख्या 16D-0003) धारक कंपनी है, जिसने अब तक विश्वभर में 2,000 से अधिक बीओपी कंट्रोल यूनिट्स की आपूर्ति की है।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

पारिवारिक विरासत और कर्मचारी कल्याण

धवन ने बताया कि Sara Sae Pvt. Ltd. कंपनी की स्थापना वी.के. धवन ने की थी और वर्तमान में उनका उद्देश्य नवाचार, स्थिरता और वैश्विक उत्कृष्टता को प्राथमिकता देते हुए आगे बढ़ाना है। बताया कि कर्मचारियों को परिवार की तरह मानते हुए कंपनी ने हाल ही में उत्कृष्ट कर्मचारियों को सम्मानित किया और कैंटीन का नवीनीकरण कर निःशुल्क भोजन को उपलब्ध कराया। इस मौके पर कंपनी के वी.पी. टेक्निकल जगमोहन सिंह, वी.पी कमर्शियल मनीष मेहरा और कॉरपोरेट एचआर हेड डी.वी. सिंह सहित कई अन्य कंपनी के अधिकारी मोजूद रहे।

Technology से जुड़ी खबरें: यहां देखें

उत्तराखण्ड में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल

भारत की बड़ी खोज: जानें क्या है Black Fungus?

iPhone 17 लॉन्च। जानें इस बार क्या है ख़ास?

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Adventure की नई ऊंचाई: मो. हारून ने उमलिंग ला पर रचा अद्भुत कीर्तिमान

Fri Sep 12 , 2025
Ultimate Adventure: उमलिंग ला की ऊंचाइयों पर रचा नया इतिहास India Book Of Records में दर्ज किया अपना नाम Dehradun, 12 September: जहां हवा भी सांस लेने से पहले दो बार सोचती है, जहां रात का सन्नाटा दिल की धड़कनें तक सुना देता है… वहीं खड़ा था देहरादून का जज़्बाती […]
Adventure की नई ऊंचाई पर पहुंचे मो. हारून

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share