कांग्रेस सेवा दल ने मनाई गांधी-शास्त्री जयंती

कांग्रेस सेवा दल ने मनाई गांधी-शास्त्री जयंती

कांग्रेस सेवा दल ने मनाई गांधी-शास्त्री जयंती

Dehradun, 02 October: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर कांग्रेस सेवा दल उत्तराखंड की ओर से कांग्रेस भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सेवा दल कार्यकर्ताओं और कांग्रेसजनों ने दोनों महान नेताओं को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

कांग्रेस सेवा दल के अतिरिक्त मुख्य संगठक मनमोहन शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि गांधी जी के पदचिह्नों पर चलकर ही देश को आजादी मिली। अंग्रेजों ने उन पर अनेक अत्याचार किए, फिर भी उन्होंने सत्य और अहिंसा के मार्ग से राष्ट्र को स्वतंत्र कराया।

शर्मा ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने “जय जवान, जय किसान” का नारा दिया था, लेकिन आज किसान अनेक कठिनाइयों से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है। उन्होंने विजयादशमी (दशहरा) की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सेवा दल और कांग्रेस जन यही संकल्प लेते हैं कि देश खुशहाल बने और किसी पर भी अत्याचार न हो।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

इस अवसर पर कांग्रेस सेवा दल की ओर से नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व शास्त्री जी को सेल्यूट किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य संगठक मनमोहन शर्मा के साथ उपाध्यक्ष लालचंद शर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक राजकुमार, गोपाल सिंह गढ़िया, रेनू चुनरिया, मंजू चौहान, रंजना, हरि कृष्ण भट्ट, अधिवक्ता पुनीत चौधरी, सुनील बंगा, मानसिंह, नकली राम, राजेश चमोली, जो गुल मोहम्मद, हेमंत उप्रेती सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Next Post

महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर रंगारंग कार्यक्रम

गुरु अक्टूबर 2 , 2025
महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर रंगारंग कार्यक्रम Dehradun, 02 October: बाल भवन, तरला आमवाला, रायपुर रोड में उत्तराखण्ड राज्य बाल कल्याण परिषद की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदीश बाबला […]
महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर रंगारंग कार्यक्रम

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share