मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय देहरादून में मनाई गई महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती

देहरादून। शुक्रवार यानी 2 अक्टूबर को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती अत्यंत श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय ध्वज फहराकर एवं राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ व राष्ट्रगान के गरिमामय गायन से हुआ। इसके पश्चात उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर बापू के प्रिय भजनों—‘वैष्णव जन तो तेने कहिये’ और ‘रघुपति राघव राजा राम’ का सामूहिक गायन किया गया, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति के वातावरण से गुंजायमान हो उठा।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज कुमार शर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी जी के सत्य-अहिंसा के विचार और लाल बहादुर शास्त्री जी का सादगी भरा जीवन आज भी हमारे लिए सर्वोच्च आदर्श हैं। राष्ट्र के प्रति दोनों महापुरुषों के अतुलनीय योगदान के लिए हम उनके सदैव ऋणी रहेंगे। आइए, उनके दिखाए मार्ग पर चलकर पूरी निष्ठा, ईमानदारी और सेवाभाव से समाज के कल्याण का संकल्प लें।
कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी. एस. नेगी, डॉ. हितेश शर्मा, डॉ. प्रदीप राणा, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र त्यागी, डॉ अभिनव, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी नवीन चंद्र जोशी, अरुणा नेगी, प्रशासनिक अधिकारी कांति शर्मा, जिला फार्मेसी अधिकारी गजपाल सिंह रावत, उत्तम सिंह बिष्ट, जिला मलेरिया अधिकारी सुभाष जोशी, लेखाकार अमित राणा, सिटी अर्बन हेल्थ ऑफीसर राकेश बिष्ट, सीपीएचसी कोऑर्डिनेटर मनोज खंडूरी, लेखा प्रबंधक विवेक गुसाईं, एनसीडी सलाहकार अर्चना उनियाल, मुक्ता मल्होत्रा, अभिषेक त्रिपाठी, कमली देवी सहित कार्यालय समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान से ही उत्तराखण्ड राज्य का निर्माण संभव हुआ : मुख्यमंत्री

शुक्र अक्टूबर 2 , 2026
देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को शहीद स्थल कचहरी परिसर, देहरादून में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों की पुण्य स्मृति में उनके चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य निर्माण के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले राज्य आंदोलनकारियों को नमन करते हुए […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share