हल्द्वानी छात्रा प्रकरण के विरोध में DAV PG कॉलेज में ABVP का पुतला दहन, निष्पक्ष जांच की मांग

हल्द्वानी छात्रा प्रकरण: DAV कॉलेज में ABVP का पुतला दहन

छात्र नेता सौरभ सेमवाल के नेतृत्व में हुआ प्रदर्शन, छात्र संगठनों ने कहा- बेटी की सुरक्षा से बड़ा कोई संगठन नहीं

देहरादून, 16 नवंबर 2026। हल्द्वानी में एक छात्रा के साथ हुई कथित शर्मनाक घटना के विरोध में सोमवार को डीएवी पीजी कॉलेज में छात्र नेता सौरभ सेमवाल के नेतृत्व में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) का पुतला दहन किया गया। प्रदर्शन में शामिल छात्र नेताओं और कार्यकर्ताओं ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग उठाई।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि छात्र राजनीति का मूल उद्देश्य छात्र-छात्राओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा करना है। यदि किसी संगठन से जुड़े लोगों पर इस तरह के गंभीर आरोप लगते हैं तो संगठन को अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटना चाहिए, बल्कि पीड़िता को न्याय दिलाने में सहयोग करना चाहिए।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने, आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और पीड़िता को पूर्ण सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की। छात्र नेताओं ने स्पष्ट किया कि बेटी की सुरक्षा से बड़ा कोई संगठन, विचारधारा या चुनाव नहीं हो सकता।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पीड़िता को जल्द न्याय नहीं मिला तो आंदोलन को और व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाया जाएगा। साथ ही कहा कि इस मुश्किल घड़ी में पूरा छात्र समाज पीड़िता के साथ खड़ा है।

प्रदर्शन के दौरान पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, राजपुर विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक पासी, रायपुर विधानसभा अध्यक्ष अतुल सक्सेना, एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष नितिन नेगी, रायपुर विधानसभा उपाध्यक्ष शौर्य सक्सेना सहित एनएसयूआई कार्यकर्ता नितिन बिष्ट, अमन सेमवाल, मोहित जोशी, गौरव नौटियाल और सिद्धार्थ कोहली मौजूद रहे। इनके अलावा छात्र नेता मयंक रावत, स्वयं रावत, दक्ष रावत और आर्यन भंडारी सहित कई कार्यकर्ताओं ने भी प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

📲 हर जरूरी अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share