देहरादून छात्रसंघ चुनाव 2026: SGRR में साहिल पंवार, DAV में नवदीप राणा अध्यक्ष; MKP में आयुषी पन्यूली की जीत

देहरादून छात्रसंघ चुनाव 2026 में SGRR, DAV और अन्य कॉलेजों में ABVP समर्थित प्रत्याशियों की जीत की तस्वीरें

देहरादून छात्रसंघ चुनाव 2026 के नतीजे घोषित, SGRR में साहिल पंवार, DAV में ABVP के नवदीप राणा और MKP में आयुषी पन्यूली अध्यक्ष निर्वाचित

देहरादून | 29 सितंबर, 2026

राजधानी देहरादून के प्रमुख कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव 2026-27 के नतीजे सामने आ गए हैं। श्री गुरु राम राय (पीजी) कॉलेज में साहिल पंवार ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की, जबकि DAV पीजी कॉलेज में ABVP के नवदीप राणा अध्यक्ष निर्वाचित हुए। वहीं MKP पीजी कॉलेज में ABVP की आयुषी पन्यूली ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। देहरादून के प्रमुख कॉलेजों में इस बार अध्यक्ष पद के मुकाबलों में ABVP, NSUI और निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच मुकाबला देखने को मिला। DAV और SGRR में मतदान एवं मतगणना के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी प्रमुख रही। DAV में चुनाव के दौरान हंगामे की खबरें भी सामने आईं।

एसजीआरआर पीजी कॉलेज में एबीवीपी की जीत की बधाई देते बीजेपी कार्यकर्ता एवं पार्षदगण
एसजीआरआर पीजी कॉलेज में एबीवीपी की जीत पर बीजेपी कार्यकर्ताओं और पार्षदों ने दी बधाई

SGRR PG कॉलेज में साहिल पंवार अध्यक्ष, रोहित रावत महासचिव

श्री गुरु राम राय (पीजी) कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव 2026-27 के परिणाम घोषित कर दिए गए। अध्यक्ष पद पर साहिल पंवार ने जीत दर्ज की। चुनाव कार्यालय के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए कुल 506 मत पड़े। साहिल पंवार को 388 और स्मिता को 113 मत मिले। चार मत अवैध रहे, जबकि एक मत नोटा के पक्ष में गया।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

महासचिव पद पर रोहित रावत विजयी रहे। उन्हें 394 मत मिले, जबकि संदेश वर्मा को 97 मत प्राप्त हुए। इस पद पर दो मत अवैध और 13 मत नोटा के रहे।

वहीं उपाध्यक्ष पद पर ऋषभ भट्ट और सहसचिव पद पर महक को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। कोषाध्यक्ष पद पर अर्चना पाल विजयी रहीं, जबकि विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर सिमरन कौर रैना को निर्विरोध चुना गया।

SGRR में चुनाव से पहले अध्यक्ष और महासचिव पद पर ABVP और NSUI के बीच मुकाबले की तस्वीर सामने आई थी।

DAV PG कॉलेज: ABVP के नवदीप राणा अध्यक्ष निर्वाचित

छात्र संख्या के लिहाज से राजधानी के प्रमुख कॉलेजों में शामिल DAV पीजी कॉलेज में ABVP के नवदीप राणा ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। उपलब्ध परिणाम के अनुसार नवदीप राणा ने NSUI के सौरभ सेमवाल को 96 वोटों से हराया।

DAV में अध्यक्ष पद के लिए ABVP के नवदीप राणा और NSUI के सौरभ सेमवाल के अलावा अन्य प्रत्याशी भी मैदान में थे। चुनाव से पहले दोनों प्रमुख छात्र संगठनों के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा था।

महासचिव पद पर निर्दलीय प्रत्याशी निलांक्ष विजयी रहे। DAV में मतदान से लेकर मतगणना तक दिनभर कई बार हंगामे और छात्र गुटों के बीच टकराव की स्थिति की खबरें सामने आईं। चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रखी गई।

मतदान के दौरान छात्रों का हंगामा, सामने आया वीडियो

वीडियो देखें और यहां क्लिक करें न्यूज़ पोर्टल वीडियो CTA स्टिकर
देखें मौके का पूरा वीडियो…

MKP PG कॉलेज: ABVP की आयुषी पन्यूली अध्यक्ष निर्वाचित

MKP पीजी कॉलेज में ABVP की आयुषी पन्यूली ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। चुनाव से पहले ABVP ने आयुषी पन्यूली को अध्यक्ष पद के लिए अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया था। आयुषी पन्यूली ने चुनाव प्रचार के दौरान कॉलेज में शिक्षकों की कमी, नियमित कक्षाओं और छात्राओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की बात कही थी।

देहरादून के प्रमुख कॉलेजों में अध्यक्ष पद के नतीजे

कॉलेज अध्यक्ष पद का परिणाम
SGRR PG College साहिल पंवार विजयी
DAV PG College नवदीप राणा (ABVP) विजयी
MKP PG College आयुषी पन्यूली (ABVP) विजयी

 

📲 हर जरूरी अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

WhatsApp Channel – ताज़ा खबरों के लिए [CLICK HERE]

Instagram – न्यूज और वीडियो अपडेट्स के लिए [CLICK HERE]

Facebook – खबरों और खास अपडेट्स के लिए [CLICK HERE]

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

देहरादून रोजगार मेले में 200 से अधिक युवाओं का चयन, 19 को दुबई में नौकरी का मौका

मंगल सितम्बर 29 , 2026
दूसरे चरण के लिए 149 युवा चयनित, 53 युवाओं का मौके पर हुआ चयन; 20 से अधिक निजी कंपनियों ने लिया हिस्सा देहरादून | 29 सितंबर, 2026 सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला प्रशासन देहरादून की ओर से आयोजित एक दिवसीय रोजगार मेले में युवाओं को रोजगार के कई अवसर […]
देहरादून रोजगार मेला 2026: 200+ युवाओं का चयन, 19 को दुबई में नौकरी

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share