थाईलैंड में गोल्ड जीतने वाली पावरलिफ्टर मुन्नी देवी का गांव में भव्य स्वागत

थाईलैंड में गोल्ड जीतने वाली मुन्नी देवी का गांव में भव्य स्वागत

बैंकॉक में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया उत्तराखंड का मान, विद्यालय परिवार ने किया सम्मानित

Chamoli | July 04, 2026

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में आयोजित अंतरराष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाली पावरलिफ्टर मुन्नी देवी का अपने वर्तमान मायका गांव बमोथ पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों, छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों ने उनका अभिनंदन कर इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश प्रसाद ममगाईं ने कहा कि 18 देशों के खिलाड़ियों की मौजूदगी वाली प्रतियोगिता में 70 किलोग्राम वर्ग की पुल पावरलिफ्टिंग और बेंच प्रेस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतना पूरे उत्तराखंड के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि मुन्नी देवी की सफलता पहाड़ के युवाओं, खासकर बेटियों के लिए प्रेरणादायक है।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

सम्मान समारोह के दौरान मुन्नी देवी ने विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका खेल सफर संघर्ष, कठिन परिश्रम और लगातार अभ्यास से भरा रहा है। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने से पहले भी वह राष्ट्रीय स्तर पर तीन बार स्वर्ण पदक अपने नाम कर चुकी हैं।

ग्राम प्रधान रूचि देवी ठाकुर के प्रतिनिधि प्रीतम ठाकुर ने कहा कि सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद मुन्नी देवी ने जिस तरह अंतरराष्ट्रीय मंच पर सफलता हासिल की है, वह पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि उनकी उपलब्धि यह साबित करती है कि मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के बल पर पहाड़ के युवा भी विश्व स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं।

ग्रामीणों ने मुन्नी देवी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वह आने वाले समय में भी देश और प्रदेश के लिए कई और पदक जीतकर नया इतिहास रचेंगी।

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

चमोली में सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ, 30 से अधिक विभागों ने एक ही मंच पर दी सरकारी योजनाओं की जानकारी

Sat Jul 4 , 2026
सेवा पखवाड़ा के तहत लाभार्थियों को महालक्ष्मी किट, कृषि मिनी किट और पशुपालन योजनाओं का मिला लाभ Chamoli | July 04, 2026 जनपद मुख्यालय गोपेश्वर स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में शनिवार को ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम […]
सेवा पखवाड़ा: चमोली में लगे 30 विभागों के स्टॉल

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share