Haldwani Amazon Store Fire: रामपुर रोड स्थित स्टोर में लगी भीषण आग, दो कर्मचारियों की दर्दनाक मौत

Haldwani Amazon Store Fire: रामपुर रोड स्थित स्टोर में लगी भीषण आग, दो कर्मचारियों की दर्दनाक मौत

Haldwani Amazon Store Fire: रात को स्टोर में सो रहे थे कर्मचारी, अचानक लगी आग और चली गई दो जिंदगियां!

Haldwani, 06 June 2026: नैनीताल जनपद के हल्द्वानी के रामपुर रोड स्थित जीतपुर नेगी क्षेत्र में अमेजन के स्टोर में शुक्रवार देर रात भीषण आग लगने से दो कर्मचारियों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के समय दोनों कर्मचारी स्टोर के अंदर सो रहे थे। आग में लाखों का सामान, एक स्कूटी और मालवाहक वाहन भी जलकर राख हो गए। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर स्टोर का शटर तोड़ कर आग पर काबू पाया।

Also Read : CBSE Post Result Portal Cyber Attack: दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया केस

हल्द्वानी के रामपुर रोड स्थित जीतपुर नेगी क्षेत्र में शुक्रवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक अमेजन के स्टोर में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि स्टोर के अंदर मौजूद दो कर्मचारियों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल सका। हादसे के वक्त स्टोर का शटर बाहर से बंद था और दोनों कर्मचारी अंदर सो रहे थे। पुलिस के मुताबिक प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सबसे पहले पास में स्थित एक अन्य डिलीवरी स्टोर के कर्मचारियों ने आग की लपटें और धुआं उठता देखा। इसके बाद तत्काल फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी गई।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

सूचना मिलते ही एसपी सिटी मनोज कत्याल पुलिस बल और दमकल की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शटर बंद होने के कारण राहत और बचाव कार्य में काफी मुश्किलें आईं। दमकल कर्मियों ने कटर की मदद से शटर को काटकर अंदर प्रवेश किया और कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

हालांकि तब तक स्टोर के अंदर मौजूद दोनों कर्मचारियों की मौत हो चुकी थी। मृतकों की पहचान गौलापार निवासी नरेंद्र और पंचायतघर निवासी अमित के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Also Read : इबोला वायरस को लेकर उत्तराखंड अलर्ट, अस्पतालों को जारी एडवाइजरी

आग में स्टोर के भीतर रखा लाखों रुपये का सामान, डिलीवरी पार्सल, एक चार्जिंग पर लगी स्कूटी और एक मालवाहक टेंपो भी पूरी तरह चपेट में आ गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि अधिकारियों का कहना है कि वास्तविक कारण जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

फिलहाल फायर विभाग की टीमें मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई हैं। सीओ सिटी अमित कुमार सैनी ने बताया कि बीती देर रात आग की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम और फायर की टीम मौके पर पहुंची। स्टोर का शटर बंद होने से रेस्क्यू में काफी दिक्कतें आई। जिसके बाद शटर को काट कर आग में काबू पाया गया। स्टोर के अंदर सो रहे दो लोगों की मौत भी हुई है। बरहाल आग लगने के कारणों का पता किया जा रहा है।


#TheIndiaVox

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

Rudrapur Police Line Fire: 35 से अधिक बाइक जलकर खाक, दमकल ने पाया काबू

Sat Jun 6 , 2026
Rudrapur Police Line Fire News: सीज और लावारिस बाइकों में लगी आग, दमकल और पुलिस के संयुक्त प्रयास से टला बड़ा हादसा Rudrapur, 06 June 2026: उधम सिंह नगर जिला मुख्यालय रुद्रपुर की पुलिस लाइन में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब परिसर में खड़ी सीज और लावारिस बाइकों में […]
Rudrapur Police Line Fire: 35 से अधिक बाइक जलकर खाक, टला बड़ा हादसा

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share