रामनगर में AC फटने से से विदेशी शराब की दुकान में लगी भीषण आग

रामनगर । रविवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब नेशनल हाईवे-309 पर स्थित एक विदेशी शराब की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह दुकान में लगा एयर कंडीशनर फटना बताई जा रही है। गनीमत रही कि घटना के समय मौजूद कर्मचारियों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
रविवार सुबह रामनगर-काशीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-309 पर रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप स्थित ‘लीगर किला’ नाम की विदेशी शराब की दुकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने दुकान के अंदर तेजी से फैलना शुरू कर दिया। जिससे मौके पर मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने बिना समय गंवाए दुकान से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। तुरंत दुकान स्वामी व फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। आग की गंभीरता को देखते हुए फायर कर्मियों ने तेजी से मोर्चा संभाला और काफी देर तक चले रेस्क्यू व बुझाने के अभियान के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने से आग आसपास के क्षेत्रों और अन्य प्रतिष्ठानों तक नहीं फैल सकी। जिससे बड़ा हादसा टल गया। फायर विभाग के अनुसार प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण दुकान में लगा एयर कंडीशनर फटना माना जा रहा है, हालांकि विभाग सभी पहलुओं की जांच कर रहा है। वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है। फायर कर्मी भूपेंद्र मेहता ने बताया यदि टीम समय पर मौके पर नहीं पहुंचती तो आग और भी विकराल रूप ले सकती थी। उन्होंने कहा फिलहाल आग से हुए नुकसान का आकलन नहीं किया गया है। दुकान स्वामी से जानकारी मिलने के बाद ही नुकसान की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। आग पर काबू पाने के बाद दुकान के कर्मचारियों और आसपास मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही, जबकि फायर विभाग पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है।

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

घास लेने गई महिला का पैर फिसला, उफनते गदेरे में बहने से मौत

रवि अगस्त 2 , 2026
रुद्रप्रयाग। जनपद के बसुकेदार क्षेत्र से रविवार को एक बेहद चिंताजनक और दर्दनाक घटना सामने आई है। ग्राम स्वारा के नामी तोक में घास काटने गई एक महिला के उफनते गदेरे में बह जाने की सूचना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share