फर्जी शस्त्र लाइसेंस रैकेट पर STF का बड़ा एक्शन, 2 गिरफ्तार; हथियार और फर्जी लाइसेंस बरामद

फर्जी शस्त्र लाइसेंस रैकेट का भंडाफोड़, STF ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

रुद्रपुर से दबोचे गए आरोपी, अब तक सात आरोपी जा चुके हैं जेल; जांच में सामने आ रहे नए नाम

Rudrapur, 12 June 2026: उत्तराखंड एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) ने फर्जी शस्त्र लाइसेंस और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए रुद्रपुर से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से तीन अवैध हथियार, आठ कारतूस और दो फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद किए गए हैं। इस मामले में अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ‘अपराध मुक्त उत्तराखंड’ अभियान और डीजीपी दीपम सेठ के निर्देशन में चल रही कार्रवाई के तहत एसटीएफ पूरे प्रदेश में बाहरी राज्यों से स्थानांतरित होकर आए शस्त्र लाइसेंसों की वैधता और सत्यता की जांच कर रही है। इसी दौरान कई संदिग्ध लाइसेंस सामने आने पर 4 जून को काशीपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

जांच के दौरान 10 जून को एसटीएफ और ऊधम सिंह नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने काशीपुर क्षेत्र में एक स्विफ्ट कार से चार अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद किए थे। जांच में बरामद हथियारों, कारतूसों और फर्जी लाइसेंसों का संबंध काशीपुर निवासी सौरभ अग्रवाल, गौरव अग्रवाल और दीप्ति अग्रवाल से सामने आया। घटना के बाद मुख्य आरोपी सौरभ अग्रवाल फरार चल रहा था।

एसटीएफ के अनुसार 11 जून की देर रात गोपनीय सूचना के आधार पर रुद्रपुर रोडवेज के पास से फरार आरोपी सौरभ अग्रवाल और उसके चालक अमित पाल को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से एक 12 बोर पंप एक्शन गन, एक .30 बोर सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल, एक .32 बोर ऑटोमैटिक पिस्टल, आठ कारतूस और दो फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद किए गए।

पूछताछ में यह भी सामने आया कि 10 जून को काशीपुर से बरामद स्विफ्ट कार को आरोपी अमित पाल ने साक्ष्य छिपाने और जांच को प्रभावित करने के उद्देश्य से एक पार्किंग स्थल में खड़ा कर दिया था। एसटीएफ ने कार की चाबी भी बरामद कर ली है।

एसएसपी एसटीएफ ने बताया कि जांच के दौरान कुछ अन्य संदिग्ध व्यक्तियों के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी भूमिका की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि फर्जी शस्त्र लाइसेंस प्रकरण में अब तक राज्य के विभिन्न जिलों में तीन मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। जांच के दौरान 12 अवैध हथियार, 315 कारतूस और कई फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद किए जा चुके हैं।

एसटीएफ ने कहा कि फर्जी शस्त्र लाइसेंस राष्ट्रीय सुरक्षा, सार्वजनिक शांति और कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा हैं। ऐसे मामलों में उत्तराखंड पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत लगातार कार्रवाई कर रही है। साथ ही प्रदेशभर में शस्त्र लाइसेंस सत्यापन अभियान भी जारी है।

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

15 जून को कैंची धाम में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 1500 से अधिक जवान संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था

Fri Jun 12 , 2026
कैंची धाम मेले के लिए प्रशासन की बड़ी तैयारी, 13 से 16 जून तक लागू रहेगा विशेष ट्रैफिक प्लान कैंची धाम मेला 2026 विशेष ट्रैफिक प्लान के तहत निजी वाहनों की मंदिर तक एंट्री पर रोक Nainital, 12 June 2026: विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम मेले को लेकर नैनीताल पुलिस और […]
नीम करौली बाबा के कैंची धाम मंदिर का दृश्य, मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़, पहाड़ी पृष्ठभूमि और मेले को लेकर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का प्रतीकात्मक चित्रण।

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share