एसटीएफ ने बरामद किया 2.4 किलो वजनी हाथी का दांत, एक तस्कर गिरफ्तार

2.4 किलो वजनी हाथी का दांत, एक तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई — हाथी का दांत बरामद, वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार

Haridwar, 05 November: वन्यजीव तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत उत्तराखंड एसटीएफ को एक बड़ी सफलता मिली है। टीम ने बुग्गावाला क्षेत्र से एक वन्यजीव तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 22 इंच लंबा और करीब 2.4 किलोग्राम वजनी हाथी का दांत बरामद किया है।

यह कार्रवाई वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो (WCCB) दिल्ली से प्राप्त इनपुट के आधार पर की गई।
एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुलाम हसन उर्फ शमशेर (35 वर्ष), निवासी ग्राम दौलतपुर हजरतपुर, बुग्गावाला के रूप में हुई है।

भुल्लर ने बताया कि बरामद दांत वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की पहली अनुसूची में शामिल है, जिसके तहत हाथी के दांत का शिकार या व्यापार करना गंभीर अपराध है। आरोपी के खिलाफ थाना बुग्गावाला में वाइल्डलाइफ एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

एसटीएफ अब यह जांच कर रही है कि इस तस्करी नेटवर्क में और कौन लोग शामिल हैं।
वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, वन्यजीव अंगों की अवैध तस्करी पर प्रदेशभर में विशेष अभियान तेज किया गया है ताकि इस तरह के अपराधों पर सख्ती से अंकुश लगाया जा सके।

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Next Post

ऑपरेशन सिंदूर की वीरांगना कर्नल सोफिया कुरैशी दून में होंगी युवाओं से रू-ब-रू

गुरु नवम्बर 6 , 2025
जनजातीय गुरुकुल दून संस्कृति विद्यालय में रजत जयंती पर आयोजित होगा विशेष समारोह यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और कर्नल सोफिया कुरैशी 9 नवंबर को देहरादून में Dehradun, 06 November: उत्तराखंड निर्माण की रजत जयंती के अवसर पर झाझरा स्थित जनजातीय गुरुकुल दून संस्कृति विद्यालय में एक विशेष समारोह […]
ऑपरेशन सिंदूर की वीरांगना कर्नल सोफिया कुरैशी दून में होंगे युवाओं से रू-ब-रू

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share