गौ-तस्करों पर पुलिस का शिकंजा: गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई, 2 गिरफ्तार, 4 फरार

गौ-तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई, दो गिरफ्तार, चार फरार

गौ-तस्करों पर दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज

Dehradun, 15 September: शहर में गौकशी और अवैध पशु कटान से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है। सहसपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात गौ-तस्करों पर गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। चार अन्य आरोपी अब भी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस की दबिश जारी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के निर्देश पर सहसपुर पुलिस ने गौकशी और अवैध पशु कटान में लिप्त अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए गैंग लीडर सलमान उर्फ मुल्ला और उसके साथी रैंचो उर्फ शहबान को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, चार अन्य आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

जानकारी के अनुसार, 13 सितंबर को सहसपुर पुलिस ने गैंग लीडर सलमान उर्फ मुल्ला, मुजम्मिल, आमिर उर्फ लालू, रैंचो उर्फ शहबान, शादाब उर्फ फोती और उस्मान उर्फ कालु के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने खुशहालपुर क्षेत्र से सलमान और रैंचो को दबोच लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि सलमान और रैंचो का आपराधिक इतिहास लंबा है। दोनों पर गौवंश संरक्षण अधिनियम समेत कई गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं और ये पूर्व में भी जेल जा चुके हैं। सलमान के खिलाफ सहसपुर और सेलाकुई थानों में कई मामले पंजीकृत हैं, जबकि रैंचो पर सहसपुर थाने में गौवंश संरक्षण अधिनियम और भादवि की धारा 429 के तहत मुकदमे दर्ज हैं।

इस कार्रवाई में सहसपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट, उपनिरीक्षक विकास रावत, विवेक राठी, कविंद्र सिंह राणा और कांस्टेबल सुधीर कुमार, कुलदीप सिंह तथा विकास त्यागी शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एक्शन मोड में डीएम हरिद्वार, रुड़की अस्पताल में मिली लापरवाही पर लगाई फटकार

Mon Sep 15 , 2025
खराब मशीनें और गंदगी देखकर भड़के डीएम, दिए सख्त आदेश Haridwar, 15 September: रुड़की के मरीजों और उनके परिजनों के लिए राहत भरी खबर है। अब अस्पतालों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। रविवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने उपजिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर खुद मरीजों की परेशानियां सुनीं और खराब मशीनों […]
गंदगी और खराब मशीनें देखकर भड़के डीएम

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share