एक्शन मोड में डीएम हरिद्वार, रुड़की अस्पताल में मिली लापरवाही पर लगाई फटकार

गंदगी और खराब मशीनें देखकर भड़के डीएम

खराब मशीनें और गंदगी देखकर भड़के डीएम, दिए सख्त आदेश

Haridwar, 15 September: रुड़की के मरीजों और उनके परिजनों के लिए राहत भरी खबर है। अब अस्पतालों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। रविवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने उपजिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर खुद मरीजों की परेशानियां सुनीं और खराब मशीनों से लेकर गंदगी तक पर अफसरों को कड़ी फटकार लगाई। डीएम ने साफ कहा, अस्पताल में आने वाला हर मरीज पूरी सुविधा पाए, कोई बाहर दवा के लिए न भटके।

दिखी साफ-सफाई की कमी

निरीक्षण के दौरान कई कमरों में सीलन और साफ-सफाई की कमी भी सामने आई। इस पर नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी कमरों को दुरुस्त किया जाए और अस्पताल परिसर में स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए ताकि मरीजों और तीमारदारों को किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।

डीएम ने किया उपजिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण
डीएम ने किया उपजिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण

आवश्यक सेवाएं समय पर हों उपलब्ध

जिलाधिकारी ने तुरंत मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को फटकार लगाते हुए नई सीटी स्कैन मशीन की व्यवस्था करने और अस्पताल में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्राथमिकता है कि अस्पताल में आने वाला हर मरीज बिना किसी परेशानी के पूरी स्वास्थ्य सुविधाएं पाए। डीएम ने यह भी कहा कि कोई भी मरीज दवाओं के लिए बाहर भटके, ऐसी स्थिति नहीं होनी चाहिए। अल्ट्रासाउंड, पैथोलॉजी टेस्ट, आईसीयू जैसी जरूरी सेवाएं हर हाल में समय पर उपलब्ध होनी चाहिए।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

निरीक्षण के दौरान उन्होंने यह भी आदेश दिए कि जो भी मशीनें खराब हैं, उनके लिए नए उपकरणों का प्रस्ताव तुरंत तैयार हो। स्टाफ की कमी होने पर शासन को पत्र भेजने और नए ब्लड बैंक भवन के अधूरे काम को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। पुराने और जर्जर हो चुके भवनों को गिराने की प्रक्रिया भी शुरू करने को कहा।

निरीक्षण के दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक सेठ, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ए.के. मिश्रा, ब्लड बैंक प्रभारी रजत सैनी, तहसीलदार विकास अवस्थी सहित अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Next Post

ओस्लो की सरज़मीं पर हिंदी का परचम लहराया!

सोम सितम्बर 15 , 2025
ओस्लो में गूंजा हिंदी दिवस: पद्मश्री डॉ. संजय को मिला ‘स्पाइल संस्कृति सम्मान’ Dehradun, 15 September: हिंदी दिवस पर इंडो-नॉर्वेजियन सूचना एवं सांस्कृतिक मंच ने ओस्लो में एक यादगार कार्यक्रम का आयोजन किया, जहां भारतीय संस्कृति और प्रवासी भारतीयों का गौरव एक साथ झलका। कार्यक्रम में मंच के अध्यक्ष सुरेश […]
ओस्लो में पद्मश्री डॉ. संजय को मिला स्पाइल संस्कृति सम्मान

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share