ओस्लो की सरज़मीं पर हिंदी का परचम लहराया!

ओस्लो में पद्मश्री डॉ. संजय को मिला स्पाइल संस्कृति सम्मान

ओस्लो में गूंजा हिंदी दिवस: पद्मश्री डॉ. संजय को मिला ‘स्पाइल संस्कृति सम्मान’

Dehradun, 15 September: हिंदी दिवस पर इंडो-नॉर्वेजियन सूचना एवं सांस्कृतिक मंच ने ओस्लो में एक यादगार कार्यक्रम का आयोजन किया, जहां भारतीय संस्कृति और प्रवासी भारतीयों का गौरव एक साथ झलका। कार्यक्रम में मंच के अध्यक्ष सुरेश चंद्र शुक्ला ने पद्मश्री डॉ. भूपेंद्र कुमार सिंह संजय को ‘स्पाइल संस्कृति सम्मान’ से सम्मानित किया।

Also Read: चांदी की चकाचौंध! कीमतों ने बनाया नया रिकॉर्ड

प्रवासियों से विकसित भारत अभियान में तुड़ने का आह्वान

ओस्लो में पद्मश्री डॉ. संजय को मिला स्पाइल संस्कृति सम्मान
ओस्लो में डॉ. संजय को मिला स्पाइल संस्कृति सम्मान

कार्यक्रम में सम्मानित होते हुए पद्मश्री डॉ. बीकेएस संजय ने अपनी रचना ‘विकसित भारत ध्येय हमारा’ का पाठ किया। उन्होंने भारतीय मूल के सभी प्रवासियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संचालित विकसित भारत अभियान में अपने-अपने स्तर पर अधिकतम योगदान देकर मातृभूमि की सेवा आह्वान किया। इस अवसर पर डॉ. गौरव संजय ने स्वस्थ जीवनशैली पर उपयोगी सुझाव दिए। उन्होंने घरों में पर्याप्त रोशनी, सीढ़ियों पर रेलिंग, स्नानघर में फिसलन से बचाव, कैल्शियम और विटामिन-डी युक्त आहार तथा नियमित शारीरिक गतिविधियों को स्वास्थ्य के लिए जरूरी बताया। उन्होंने विशेषकर बर्फबारी के दौरान फिसलन से बचने के उपायों पर जोर देते हुए कहा कि कूल्हे का फ्रैक्चर बुजुर्गों में आम लेकिन गंभीर समस्या है, जिसके परिणाम कई बार घातक भी हो सकते हैं।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

कार्यक्रम में हिंदी, उर्दू, तेलुगु, तमिल, पंजाबी सहित विभिन्न भारतीय भाषाओं से जुड़े भारतीय-नॉर्वेजियन समुदाय के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

 

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Next Post

सहस्त्रधारा में बादल फटा, 2 लोग लापता, प्रशासन अलर्ट

मंगल सितम्बर 16 , 2025
सहस्त्रधारा क्षेत्र के कारलीगाढ़ में फटा बादल, स्कूलों में छुट्टी, प्रशासन अलर्ट मोड पर Dehradun, 16 September: देर रात हुई भारी बारिश ने सहस्त्रधारा क्षेत्र के कारलीगाढ़ में कहर बरपा दिया। अचानक बादल फटने की घटना से पूरा इलाका दहशत में आ गया। तेज बहाव में कई दुकानें बह गईं, […]
सहस्त्रधारा: रातभर बारिश के कारण सड़कें और पुल क्षतिग्रस्त

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share