मसूरी सिविल अस्पताल को मिले आधुनिक चिकित्सा उपकरण, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया लोकार्पण

मसूरी सिविल अस्पताल को मिले आधुनिक चिकित्सा उपकरण, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया लोकार्पण

मसूरी सिविल अस्पताल में ओएनजीसी के सहयोग से आधुनिक चिकित्सा उपकरण स्थापित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण

Mussoorie | June 29, 2026

सोमवार को ओएनजीसी द्वारा वित्त पोषित एवं सरस्वती जनकल्याण व स्वरोजगार संस्थान, देहरादून के सहयोग से सिविल अस्पताल मेडिकल उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी रहे। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने सिविल अस्पताल का निरीक्षण किया तथा अस्पताल को विभिन्न आधुनिक चिकित्सा उपकरण समर्पित किए। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। ओएनजीसी के सहयोग से उपलब्ध कराए गए ये उपकरण अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाएंगे तथा स्थानीय लोगों के साथ-साथ मसूरी आने वाले पर्यटकों को भी इसका लाभ मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल प्रशासन ने जानकारी दी कि सिविल अस्पताल, मसूरी में प्रतिदिन लगभग 400 मरीजों की ओपीडी संचालित होती है। इसके अतिरिक्त प्रतिमाह लगभग 35 से 40 सुरक्षित प्रसव कराए जाते हैं। अस्पताल में एक्स-रे, सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं भी नियमित रूप से उपलब्ध हैं, जिससे क्षेत्र की बड़ी आबादी को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं मिल रही हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने ओएनजीसी एवं सरस्वती जनकल्याण स्वरोजगार संस्थान के इस जनहितकारी प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सहयोग से सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक प्रभावी एवं जनोपयोगी बनेंगी। कार्यक्रम में मण्डल अध्य्क्ष रजत अग्रवाल, पूर्व मण्डल अध्य्क्ष मोहन पेटवाल, अरविन्द सेमवाल, विजय बिंदवाल, विजय बुटोला, अभिलाष, सचिन, महिला मोर्चा अध्य्क्ष जसोदा शर्मा, अनिता धनाई, कमला थपलियाल, सपना शर्मा, सीता पँवार, गुड्डी देवी चिकित्सकगण, अस्पताल प्रशासन, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

SIR में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

सोम जून 29 , 2026
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की जिलों की SIR पर समीक्षा “अन कलेक्टेबल” श्रेणी में दर्ज मतदाताओ की पुनः जांच करें – सीईओ ASD सूची की स्वयं बूथवार समीक्षा करें डीईओ- मुख्य निर्वाचन अधिकारी Dehradun | June 29, 2026 मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सोमवार को सभी जनपदों के […]
SIR में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share