रायपुर विधानसभा के डांडा लाखोंड क्षेत्र में ग्राफिक एरा हॉस्पिटल के सहयोग से आयोजित स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया स्वास्थ्य परीक्षण।
Dehradun | June 30, 2026
रायपुर विधानसभा के वार्ड संख्या-60 स्थित डांडा लाखोंड के किसान डेरी, अपर आमवाला में मंगलवार को निशुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। ग्राफिक एरा हॉस्पिटल, देहरादून के सहयोग से आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य विनीत प्रसाद भट्ट की उपस्थिति रही, जबकि आयोजन पूर्व प्रदेश सचिव, उत्तराखंड युवा कांग्रेस आदित्य रौथाण के सौजन्य से संपन्न हुआ।
शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने क्षेत्रवासियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और विभिन्न बीमारियों से संबंधित परामर्श के साथ आवश्यक निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया। महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और युवाओं सहित सैकड़ों लोगों ने शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराई।

इस अवसर पर विनीत प्रसाद भट्ट ने कहा कि जनसेवा ही राजनीति का मूल उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाते रहेंगे ताकि लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंच सकें।
वहीं, आदित्य रौथाण ने कहा कि समाज की सेवा सबसे बड़ी जिम्मेदारी है और भविष्य में भी स्वास्थ्य, शिक्षा तथा जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे।
आयोजकों ने ग्राफिक एरा हॉस्पिटल की चिकित्सक टीम, सहयोगी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों का सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर युवा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष तेजस्वी राणा, पार्षद प्रत्याशी अभिनय बिष्ट, वरिष्ठ कांग्रेस नेता विक्टर थॉमस, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, डीबीएस छात्रसंघ अध्यक्ष हर्ष राणा, एनएसयूआई प्रदेश सचिव मुकेश बसेरा, वैभव राणा, आदर्श रौथाण, अस्मित डबराल, आकर्ष राणा, अमन बिष्ट सहित कई कांग्रेस एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

