योग समागम देहरादून में स्वस्थ जीवन और योग संस्कृति को बढ़ावा देने का संदेश
Dehradun, 31 May 2026: योग साधना समूह के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय योग समागम कार्यक्रम में भारत विकास परिषद एवं सचेतना अतुल्य आत्म योग के सहयोग से स्वस्थ और संतुलित जीवन की दिशा में सार्थक पहल की गई। लक्ष्मण चौक स्थित धर्मशाला में आयोजित इस योग समागम में देश-विदेश से आए साधकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का आयोजन कनाडा योगासना इंटरनेशनल की निदेशक प्रियंका अग्रवाल के सानिध्य में किया गया। इस अवसर पर विभिन्न राज्यों और देशों से आए साधकों ने योग एवं ध्यान के माध्यम से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने का संदेश दिया।
Also Read : गंगा तट से दिल्ली एयरपोर्ट तक: कैसे बढ़ा #BoycottUttarakhand विवाद
समागम में बिहार से इंदु उपाध्याय, अभय, आरती एवं शैल, चंडीगढ़ से कंचन जैन, मध्यप्रदेश से नीलू मुस्तजर, जबलपुर से रश्मि पाण्डे, इंदौर से अपराजिता शर्मा सहित अनेक साधकों ने सहभागिता की। उत्तराखंड से भारत विकास परिषद की अध्यक्ष यामा शर्मा उमेश, डॉ. आर.डी. अग्रवाल, डिम्पल, चारु राणा, स्वामी विवेकानंद संस्थान के अध्यक्ष कृष्ण कुमार अरोड़ा, एमकेपी कॉलेज की डॉ. विद्या सिंह तथा राजस्थान, अयोध्या और बेंगलुरु से आए साधकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की।

पतंजलि योग प्रशिक्षित योग गुरु निशा अतुल्य के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने योगाभ्यास कर तन और मन को स्वस्थ रखने के विभिन्न आयामों को समझा। कार्यक्रम में बच्चों सहित बड़ी संख्या में साधकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
Also Read : Realme 5G Smartphone क्यों कर रहा है ट्रेंड?
योग साधना समूह कोविड काल से लगातार ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निःशुल्क योग कक्षाओं का संचालन कर रहा है। प्रतिदिन प्रातः 5:45 बजे से 7 बजे तक आयोजित होने वाली इन कक्षाओं से भारत सहित विदेशों के साधक भी जुड़ते हैं।
कार्यक्रम के दौरान योग गुरु निशा अतुल्य के सामाजिक और स्वास्थ्य जागरूकता संबंधी कार्यों की भी सराहना की गई। वक्ताओं ने कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य का आधार है, बल्कि मानसिक शांति और सकारात्मक जीवनशैली का भी महत्वपूर्ण माध्यम है।
Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

