मुख्यमंत्री धामी ने छात्राओं संग सुना मन की बात 134वां संस्करण, किया संवाद

मन की बात 134वां संस्करण: मुख्यमंत्री धामी ने छात्राओं संग सुना कार्यक्रम, किया संवाद

मन की बात 134वां संस्करण के दौरान युवा शक्ति, खेल प्रतिभाओं और जनभागीदारी की भूमिका पर दिया गया विशेष जोर

छात्राओं संग ‘मन की बात’ सुन मुख्यमंत्री धामी बोले— युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत

Dehradun, 31 May 2026: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय बालिका छात्रावास की छात्राओं के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें संस्करण को सुना। कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री ने छात्राओं से संवाद कर उनके विचार और अनुभव भी साझा किए।

Also Read : Green Technology: भविष्य की सतत ऊर्जा क्रांति

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मन की बात’ देशवासियों को प्रेरित करने का एक प्रभावी मंच बन चुका है। प्रधानमंत्री विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों की प्रेरक कहानियों को सामने लाकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन की भावना को मजबूत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, नवाचार, स्थानीय उत्पादों के प्रोत्साहन तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर प्रधानमंत्री के संदेश जनभागीदारी को नई दिशा दे रहे हैं।

मन की बात 134वां संस्करण: धामी ने छात्राओं संग सुना कार्यक्रम
मन की बात 134वां संस्करण: धामी ने छात्राओं संग सुना कार्यक्रम

उन्होंने कहा कि आज के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने देश की युवा शक्ति, खेल प्रतिभाओं और जनसहभागिता की भावना को विशेष रूप से रेखांकित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने झारखंड के रांची में आयोजित नेशनल एथलेटिक्स फेडरेशन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का उल्लेख किया तथा धावक अनिमेष और गुरिंदरवीर से संवाद भी किया।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में देश के युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। नवाचार के प्रति युवाओं की बढ़ती रुचि, उनकी ऊर्जा और समाज के विभिन्न वर्गों की सक्रिय भागीदारी राष्ट्र निर्माण को नई गति प्रदान कर रही है।

Also Read : गंगा तट से दिल्ली एयरपोर्ट तक: कैसे बढ़ा #BoycottUttarakhand विवाद

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा से उत्तराखंड में भी अनेक लोग अपने कार्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं। राज्य सरकार ऐसे व्यक्तियों और प्रयासों को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

छात्राओं को दिया प्रेरक संदेश

कार्यक्रम के बाद छात्राओं से संवाद करते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद और अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जीवन में छोटे-छोटे सकारात्मक प्रयास ही बड़े बदलावों की नींव रखते हैं। अच्छे कार्यों से न केवल व्यक्ति का विकास होता है, बल्कि अन्य लोग भी प्रेरित होकर समाज निर्माण में अपनी भूमिका निभाते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि निष्ठा, समर्पण और सकारात्मक सोच के साथ किया गया कार्य हमेशा दूसरों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनता है।

इस अवसर पर विधायक महंत दलीप सिंह रावत सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

#TheIndiaVox

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

केदारनाथ यात्रा पर अस्थायी रोक, भारी बारिश के बीच प्रशासन का बड़ा फैसला

रवि मई 31 , 2026
केदारनाथ यात्रा के दौरान खराब मौसम और ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उठाया गया एहतियाती कदम Dehradun, 31 May 2026: उत्तराखंड में लगातार खराब हो रहे मौसम और चारधाम क्षेत्रों में हो रही तेज बारिश के बीच प्रशासन ने एहतियातन केदारनाथ यात्रा को अस्थायी रूप […]
केदारनाथ यात्रा पर अस्थायी रोक, भारी बारिश के बीच प्रशासन का बड़ा फैसला

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share