त्योहारों से पहले मिलावट पर सख्ती, 180 किलो मिलावटी पनीर और 2 क्विंटल बतीसा नष्ट

मिलावटखारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्ती, 180 किलो मिलावटी पनीर नष्ट

मिलावटखारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्ती, 180 किलो मिलावटी पनीर नष्ट

Dehradun , 16 October: दीपावली और अन्य त्योहारी पर्वों को देखते हुए उत्तराखंड में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। देहरादून और हरिद्वार जिलों में बुधवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने औचक निरीक्षण अभियान चलाते हुए अस्वच्छ और मिलावटी सामग्री पर बड़ी कार्रवाई की।

देहरादून में 180 किलो पनीर किया गया नष्ट

देहरादून जिले में देर रात से सुबह तक चले अभियान में सेलाकुई, विकासनगर, ऋषिकेश और मसूरी क्षेत्रों में जांच की गई। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा मनीष सयाना के नेतृत्व में टीम ने सड़क किनारे और थोक आपूर्तिकर्ताओं की दुकानों में छापा मारा। टीम ने सेलाकुई में 120 किलो और विकासनगर में 60 किलो पनीर अस्वच्छ परिस्थितियों में रखा पाया, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

15 नमूने जांच के लिए भेजे

विभाग ने कुल 15 नमूने जांच के लिए खाद्य विश्लेषणशाला भेजे हैं। रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अभियान के दौरान कई स्थानों पर स्कूटी और वाहन से वितरित किया जा रहा मिलावटी पनीर भी पकड़ा गया।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

हरिद्वार में दो क्विंटल बतीसा नष्ट

हरिद्वार जिले के मुस्तफाबाद क्षेत्र में विभागीय टीम ने दो मिठाई निर्माण इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में इकाइयों के अंदर गंदगी और कीचड़ के बीच मिठाई तैयार की जा रही थी, जिससे स्वच्छता मानकों का गंभीर उल्लंघन पाया गया।
टीम ने मौके पर ही लगभग दो क्विंटल बतीसा नष्ट किया, जबकि फूड लाइसेंस न होने पर एक फैक्ट्री को तुरंत बंद कर दिया गया। गुलाब जामुन, रसगुल्ला और बतीसा के नमूने भी जांच के लिए भेजे गए हैं।

मिलावट पर सरकार का सख्त रुख

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि त्योहारों के समय मिलावटखोर सक्रिय हो जाते हैं और स्वास्थ्य से समझौता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सभी जिलों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी मिलावट की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की जाए।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के आयुक्त डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि निरीक्षण दल सीमांत क्षेत्रों और मंडियों में भी सक्रिय हैं। अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी ने कहा कि दूध, पनीर, तेल, घी, मिठाई और मसालों की सुबह और रात, दोनों समय सघन जांच जारी रहेगी।

 

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Next Post

त्योहारों में जाम से राहत के लिए देहरादून में नया ट्रैफिक-पार्किंग प्लान लागू

गुरु अक्टूबर 16 , 2025
त्योहारों में जाम से राहत के लिए देहरादून में नया ट्रैफिक-पार्किंग प्लान लागू पलटन बाजार जीरो जोन घोषित, 29 ANPR कैमरे और 10 मोबाइल टीमें रखेंगी निगरानी Dehradun, 16 October: दीपावली और त्योहारी सीजन में बढ़ने वाले यातायात दबाव को देखते हुए देहरादून पुलिस ने शहर के लिए विस्तृत ट्रैफिक-पार्किंग […]
त्योहारों में जाम से राहत के लिए देहरादून में नया ट्रैफिक-पार्किंग प्लान लागू

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share