दीपावली पर हाई अलर्ट पर स्वास्थ्य सेवाएं

दीपावली पर स्वास्थ्य सेवाएं हाई अलर्ट पर

दीपावली पर स्वास्थ्य सेवाएं हाई अलर्ट पर

मुख्यमंत्री बोले : सुरक्षा और स्वास्थ्य सर्वोपरि

Dehradun, 17 October: दीपावली पर्व को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को हाई अलर्ट पर रखा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देश पर राज्यभर के अस्पताल, एम्बुलेंस और आपात चिकित्सा इकाइयां चौबीसों घंटे तैयार रहेंगी।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पर्व की खुशियां तभी पूरी होंगी जब हर नागरिक सुरक्षित और स्वस्थ रहेगा। उन्होंने कहा कि सभी अस्पतालों, ब्लड बैंक, बर्न यूनिट और आपात चिकित्सा इकाइयों को पूरी तरह सक्रिय रखा जाए। मुख्यमंत्री ने नागरिकों से अपील की कि दीपावली को उत्साह से मनाएं, लेकिन सुरक्षा नियमों का पालन अवश्य करें।

दीपावली पर स्वास्थ्य सेवाएं हाई अलर्ट पर
दीपावली पर स्वास्थ्य सेवाएं हाई अलर्ट पर

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने सभी जिलाधिकारियों और मुख्य चिकित्साधिकारियों को पूर्ण सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि सभी अस्पताल, ट्रॉमा सेंटर और नियंत्रण कक्ष पूरी तरह क्रियाशील रहेंगे। भीड़भाड़ वाले इलाकों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों और बाजारों में मोबाइल मेडिकल यूनिट्स तैनात की जाएंगी। अग्निशमन, पुलिस और परिवहन विभागों के साथ बेहतर समन्वय सुनिश्चित किया गया है। आवश्यक डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ को ड्यूटी पर लगाया गया है।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि आतिशबाजी और विद्युत उपकरणों का प्रयोग सावधानी से करें। किसी भी दुर्घटना या स्वास्थ्य आपात स्थिति में तुरंत 108 हेल्पलाइन पर संपर्क करें और पर्व को सुरक्षित एवं जिम्मेदारी के साथ मनाएं।

डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि विभाग का उद्देश्य केवल उपचार देना नहीं, बल्कि समय पर राहत और रोकथाम सुनिश्चित करना है।

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Next Post

विरासत 2025: लोक, कला, संगीत और खुशबुओं से महका देहरादून

शुक्र अक्टूबर 17 , 2025
विरासत 2025: लोक, कला, संगीत और खुशबुओं से महका देहरादून Dehjradun, 17 October: देहरादून में चल रहा विरासत 2025 महोत्सव अब अपने चरम पर है। हर शाम संस्कृति, संगीत, स्वाद और सौंदर्य का ऐसा संगम देखने को मिल रहा है, जिसने देहरादून की ठंडी हवा में भी कला की गर्माहट […]
विरासत 2025: लोक, कला, संगीत और खुशबुओं से महका देहरादून

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share